एक्सप्लोरर

DGP Vinay Kumar: पदभार ग्रहण करते ही बिहार के नए DGP के तेवर सख्त, अपराधियों और शराब माफिया के लिए दे दिए बड़े निर्देश

Bihar DGP: नए डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था से संबंधित जो भी मामले हैं, उसमें अभियान चलाकर गिरफ्तारी होगी. साथ ही माफिया के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी.

DGP Vinay Kumar Takes Charge: पटना में पदभार ग्रहण करने के बाद बिहार के नए डीजीपी विनय कुमार (DGP Vinay Kumar) ने कानून व्यवस्था को पूरी सख्ती से पालन करने और भय मुक्त वातावरण देने का वादा किया. शनिवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर लगातार नजर रखी जाएगी. साथ ही स्पीडी ट्रायल में सुधार लाने की कोशिश होगी. उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ खासकर अपराधी गैंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

थानों को दिए जाएंगे सख्त निर्देश- डीजीपी

नए डीजीपी ने कहा कि सभी थानों को निर्देश दिया जाएगा कि वह अपराधियों की संपत्ति के बारे में पता करें और पता करने के बाद पुलिस मुख्यालय को बताएं पुलिस मुख्यालय उनके संपत्ति को दस दिनों के अंदरअटैच करेगा. शराबबंदी कानून को सख्ती से पालन करने के लिए उन्होंने कहा कि शराबबंदी और मादक पदार्थ की तस्करी को लेकर जो भी अकूत संपत्ति जिन्होंने बनाई है, उनकी संपत्ति भी जब्त होगी. हमारा काम अनुसंधान के साथ-साथ अपराधियों की संपत्ति जब्त करना है.

विनय कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था से संबंधित जो भी मामले हैं, उसमें अभियान चलाकर गिरफ्तारी होगी. साथ ही माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. लगातार  हो रहे पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा कि इस पर काफी सख़्ती से कार्रवाई की जाएगी. साइबर अपराध पर उन्होंने कहा कि देश में पहला राज्य बिहार है, जहां सबसे ज्यादा साइबर क्राइम के केस निपटाए गए हैं. एनकाउंटर को लेकर उन्होंने कहा कि एनकाउंटर एक सहयोग है. स्वाभाविक है पुलिस पर अगर  गोली चलेगी तो पुलिस भी इधर से कार्रवाई करती है.  

वहीं अपराधियों को सजा दिलाने के मामले पर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर सजा की रेटिंग कम है, लेकिन अब आने वाले दिनों में इस पर पुलिस मुख्यालय पूरे मामले को देखेगी और अनुसंधान जल्द से जल्द हो इसको लेकर निश्चित तौर पर दिशा निर्देश भी जारी होगा. आने वाले दिनों में नई विधिशाला का उद्घाटन हो जाएगा. इससे अनुसंधान में काफी सहायता मिलेगी. अपराधियों की संपत्ति को अनुसंधान के क्रम में भी अटैच करने की कार्रवाई की जाएगी.

'जनता पुलिस के साथ कंधे से कंधे मिलाकर काम करे'

उन्होंने कहा कि पुलिस का मनोबल ऊंचा करने से लेकर अपराधियों का मनोबल गिराने को लेकर हर तरह के उपाय किए जाएंगे. पुलिस और जनता दोनों मिलकर काम करेगी. निश्चित तौर पर तभी यह काम हो पाएगा और अपराधियों पर पुलिस पूरी तरह से हावी हो पाएगी. डीजीपी ने कहा कि नियम है जनता किसी भी क्रिमिनल को अरेस्ट कर सकती है, लेकिन उसे पुलिस को सौंप दे. जनता पुलिस के साथ कंधे से कंधे मिलाकर काम करे. उन्होंने कहा कि जनता अगर पुलिस को सहयोग नहीं करेगी तो पुलिस कुछ नहीं कर पाएगी.

ये भी पढ़ेंः '105 दिनों की अवधि में...', DGP आलोक राज ने गिनाई अपनी उपलब्धि, कहा- कम समय मिला इसका कोई मलाल नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget