एक्सप्लोरर

'देश की संस्कृति के खिलाफ…’, नागपुर में भड़की हिंसा पर डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान

Bihar Politics: लैंड फॉर जॉब मामले में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार को जिन लोगों ने लूटा है या बर्बाद किया है वो बच नहीं पाएंगे. चाहे कोई नेता हो या अधिकारी.

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को नागपुर में भड़की हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हमें अपने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व होना चाहिए. मध्य नागपुर के चिटनिस पार्क में भड़की हिंसा के बारे में पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी की. मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन के दौरान एक धार्मिक ग्रंथ जलाए जाने की अफवाह के बाद हिंसा भड़की थी.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है. हमें उन लोगों की विचारधारा से खुद को दूर रखना चाहिए, जिन्होंने हमारे देश की संस्कृति के खिलाफ काम किया और इसे हटाने की कोशिश की. हमें अपने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व महसूस करना चाहिए. हम सभी को भारत को 21वीं सदी का गौरवशाली राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करना चाहिए.

‘जनता की कमाई को लूटने वाले को सजा जरूर मिलेगी’
वहीं लैंड फॉर जॉब मामले में राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव को ईडी के द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार को जिन लोगों ने लूटा है या बर्बाद किया है वो बच नहीं पाएंगे. चाहे कोई नेता हो या अधिकारी किसी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि एनडीए की यह खुली चेतावनी है कि जिसने जनता की कमाई को लूटा है उसे सजा जरूर मिलेगी. बिहार में गुंडाराज नहीं चलने दिया जाएगा. कानून अपना काम करता है. ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स ये संवैधानिक संस्थाएं है जिनका सम्मान होना चाहिए. उनको जानकारी उपलब्ध कराना चाहिए.

इससे पहले आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव के वायरल वीडियो पर भी उपमुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया आई थी. उन्होंने कहा कि जो बीच बोया जाता है पौधा उसी तरह निकलेगा. राजद का कल्चर वहीं है जो जंगलराज में था. डीएम और एसपी को खैनी बनाने के लिए कहा जाता था.

यह भी पढ़ें: लैंड फॉर जॉब मामले में ED की पूछताछ पर क्या बोले तेजस्वी यादव? कर दिया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget