एक्सप्लोरर

लैंड फॉर जॉब मामले में ED की पूछताछ पर क्या बोले तेजस्वी यादव? कर दिया ये बड़ा दावा

Tejashwi Yadav Land for Job Case: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी का नाम लिए बिना मीडिया से बातचीत में हमला करते हुए कहा कि ये लोग घबराए हुए लोग हैं. घबराते रहें. डर है. भय है.

Tejashwi Yadav: लैंड फॉर जॉब (Land For Job) मामले में मंगलवार (18 मार्च, 2025) को ईडी की टीम ने पटना स्थित कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) और उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) से पूछताछ की थी. आज (बुधवार) आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) से पूछताछ होनी है. इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. तेजस्वी यादव ने कहा कि जितना ये लोग (बीजेपी) संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करेंगे या कितना भी हम लोगों को उनकी सोच के हिसाब से तंग करने का प्रयास करेंगे उतना ही हम मजबूत होंगे.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "जब दिल्ली का चुनाव खत्म हुआ तब हमने कहा था कि अब भाजपा की ए टू जेड जो भी टीमें हैं या आईटी सेल है, उनका काम केवल बिहार में है. हम लोगों को कोई फर्क पड़ने वाला थोड़ी है. कोई आए-जाए ठीक है. कानूनी व्यवस्था है. उस कानूनी व्यवस्था का हम लोग पालन करने वाले लोग हैं. बुलाता है हम लोग जाते हैं, लेकिन होना कुछ थोड़ी है." 

'हम लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला'

सवालिया अंदाज में तेजस्वी यादव ने कहा, "अगर हम राजनीति में नहीं होते तो मेरे पर एक केस होता क्या? कोई मुकदमा नहीं होता. राजनीतिक षड्यंत्र से मुकदमाएं की जा रहीं हैं. इससे हम लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है." मीडिया से कहा, "आप लोग तो गिनती भी भूल गए होंगे कि कितनी बार हमको, कितनी बार लालू जी को, कितनी बार मेरा मां को ईडी और सीबीआई ने बुलाया होगा या इनकम टैक्स ने बुलाया होगा. किसी को याद भी है? जब बुलाएगा तो जाएंगे. कानून का पालन करते हैं." 

मजबूती के साथ बनाएंगे सरकार: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के बाद सरकार बनाने तक का दावा कर दिया है. बीजेपी का नाम लिए बिना मीडिया से बातचीत में हमला करते हुए कहा, "ये लोग घबराए हुए लोग हैं. घबराते रहें. डर है. भय है. ये कुछ भी करें, जितना ये लोग संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करेंगे या कितना भी हम लोगों को उनकी सोच के हिसाब से तंग करने का प्रयास करेंगे उतना ही हम मजबूत होंगे. उतनी ही मजबूती के साथ सरकार बनाएंगे." 

यह भी पढ़ें- 'बजरंग दल या विश्व हिंदू परिषद… ये लोग तो दंगाई हैं', नागपुर की घटना पर बोले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स

वीडियोज

Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026
Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
Embed widget