एक्सप्लोरर

'गुंडागर्दी करने पर उतर गए', सम्राट चौधरी ने अंबेडकर छात्रावास में राहुल गांधी के संवाद को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

Samrat Choudhary: राहुल गांधी बिहार में कांग्रेस संगठन में जान फूंकने में लगे हुए हैं. पिछली बार पार्टी 70 सीटों पर लड़ी थी. 19 सीट जीत पाई थी. ज्यादा सीटों के लिए लगातार आरजेडी पर दबाव बना रही है.

Samrat Choudhary statement: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बिहार के एक दिवसीय दौरे पर दरभंगा पहुंचे और छात्रों से संवाद किया. इस दौरान दिन भर काफी राजनीतिक उतार चढ़ाव भी रहे. अंबेडकर छात्रावास में संवाद कार्यक्रम की इजाजत नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने वहां छात्रों को संबोधित किया, वो पैदल ही पीछे के रास्ते से छात्रावास में दाखिल हुए. उनके इस तरह जबरदस्ती हॉस्टल में घुसने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ये अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. वो गुंडागर्दी करने पर उतर गए हैं. 

'देश के नेता प्रतिपक्ष इस तरह की बोली बोल रहे'

सम्राट चौधरी ने कहा, "अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के नेता प्रतिपक्ष इस तरह की बोली बोल रहे हैं, इस तरह गुंडागर्दी करने पर उतर गए हैं. बिहार सरकार योजना को लेकर ही कभी हम छात्रावास में जाते हैं. किसी राजनीतिक बैठक के लिए किसी को वहां जाने की अनुमति नहीं है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की ओर जा रहा है.

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि ये पीड़ादायक है कि नेता प्रतिपक्ष को जहां जाने की अनुमति नहीं दी गई, वहां वो जबरदस्ती गए. उनकी पार्टी के नेताओं ने टाउन हॉल की बुकिंग करवाई थी, लेकिन फिर भी गुंडागर्दी करके बल प्रयोग करके उन्होंने जबरदस्ती कार्यक्रम किया. यह शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए. 

चुनाव की तैयारी में जोर शोर से लगी कांग्रेस 

बता दें कि चुनावी साल में कांग्रेस का दलित, छात्र, युवा और रोजगार पर पूरा फोकस है. महागठबंधन ने इसे अपना चुनावी मुद्दा बनाया है. विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस जोर शोर से लगी हुई है. राहुल गांधी बिहार में कांग्रेस संगठन में जान फूंकने में लगे हुए हैं. पिछली बार पार्टी 70 सीटों पर लड़ी थी. 19 सीट जीत पाई थी. ज्यादा सीटों के लिए लगातार आरजेडी पर दबाव बना रही है. पार्टी की कोशिश है कि इस बार बिहार में वो अपने खो चुके अस्तित्व को दोबारा हासिल कर सके.

ये भी पढ़ें: SDO और DSP ने आतंकी...', दरभंगा प्रशासन पर पप्‍पू यादव का बड़ा बयान, पूछ दिए ये सवाल

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget