एक्सप्लोरर

Dalit Samagam Rally: 'तब समझेंगे काम किया', रैली में जीतन राम मांझी ने दलित समाज के लिए सीएम से कर दी ये बड़ी मांग

Jitan Ram Manjhi: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बहुत अच्छे दिल के आदमी हैं. उन्होंने नीतीश कुमार से दलितों के लिए कई अहम मांगें भी रखीं.

Dalit Samagam Rally: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की ओर से शुक्रवार (28 फरवरी) को पटना के गांधी मैदान में दलित समागम रैली का आयोजन किया गया है. इस रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए, लेकिन कुछ ही देर में भाषण देकर चले गए. 

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने क्या कहा?

उसके बाद रैली में हम के संयोजक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बहुत अच्छे दिल के आदमी हैं. सम्राट चौधरी और संतोष सुमन आप लोग उनको समझा दीजिएगा तो वह काम करेंगे. सफाई कर्मचारी आयोग होना चाहिए. हम मुख्यमंत्री थे तो सफाई कर्मचारी आयोग का मसौदा लाए थे. पता नहीं वह मसौदा कहां चला गया. सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया जाए. इस दलित समागम की ओर से हम इसकी मांग करते हैं. उन्होंने कहा कि दलित समाज को एक होने की जरूरत है. 

जीतन राम मांझी ने कहा कि जब हम मुख्यमंत्री थे, तो भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन देने का कैबिनेट में पास किया था. मुख्यमंत्री से कहना चाहते हैं कि वास्तविक रूप से 5 डिसमिल जमीन का पैसा नहीं मिल रहा है. एक दो जगह पर पैसा मिल भी रहा है तो तीन डिसमिल का मिल रहा है. मांझी ने कहा कि केंद्र सरकार में और दूसरे राज्यों में मकान बना कर दिया जाता है, उसी तरीके से मकान बनाकर भूमिहीनों को दीजिए. लैट्रिन बाथरूम के साथ पक्का मकान बना कर देते हैं. तब हम समझेंगे कि आप दलितों के लिए काम कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि नीतीश कुमार ने बहुत काम किया है.

मांझी ने ये भी कहा कि राजनीतिक चाबी है, विकास एक ताला है. अगर आप राजनीति नहीं करेंगे तो विकास का ताला नहीं खुलने वाला है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि उन्होंने ठीक कहा कि ये एनडीए की बैठक नहीं है. यह किसी एक पार्टी की बैठक है. इसलिए वह आए और अभिवादन देकर चले गए. 

दलित समाज की बड़ी रैली का आयोजन 

दरअसल पटना के गांधी मैदान में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी की ओर से दलित समागम नाम से एक बड़ी रैली की जा रही है. इस रैली में बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग गांधी मैदान में जुटे हैं. एबीपी न्यूज से खास बात चीत में समर्थकों ने कहा कि जीतन राम मांझी के सभी उम्मीदवारों को हम जिताएंगे, लेकिन जब पूछा गया कि मुख्यमंत्री किसको बनाएंगे तो समर्थकों ने कहा कि मुख्यमंत्री तो नीतीश कुमार ही बनेंगे.

ये भी पढ़ेंः …तो ताकत दिखाने जा रहे जीतन राम मांझी! आज पटना में HAM का दलित समागम, नीतीश कुमार को भी न्योता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget