एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नेता की हत्या के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आगजनी, घटना पर गुस्से में लाल हुए चिराग पासवान

Hajipur Murder: घटना के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे एलजेपी (आरवी) के मुखिया चिराग पासवान ने कहा कि जब तक नीतीश कुमार को सत्ता से उखाड़ कर फेकेंगे नहीं, तब तक हम लोग चैन से बैठने वाले नहीं हैं.

हाजीपुर. देशभर में अम्बेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) मनाई जा रही है, लेकिन बिहार (Bihar) के हाजीपुर में बवाल मचा हुआ है. दरअसल, अम्बेडकर जयंती के ठीक पहले हाजीपुर (Hajipur) के लालगंज में एक दलित नेता की हत्या कर दी गई. इसके बाद पूरे दिन हंगामा, तोड़फोड़ और आगजनी शुरू हो गई.

घटना के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे एलजेपी (आरवी) के मुखिया चिराग पासवान गुस्से में लाल दिखे. इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक नीतीश कुमार को सत्ता से उखाड़ कर फेकेंगे नहीं, तब तक हम लोग चैन से बैठने वाले नहीं हैं.

श्रद्धांजलि में मांगी बिहार की सीएम की कुर्सी

पासवान ने कहा कि अगर सही मायने में घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अगर देना है, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कुर्सी दें. दरअसल, लालगंज के पंचदमिया में गुरुवार  देर शाम दलित सेना के नेता राकेश पासवान की उसके घर पर गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई. हत्या की इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया तो आंबेडकर जयंती और शोभा यात्रा की तैयारियों में जुटे थे. लिहाजा, दलित नेता की हत्या के बाद लालगंज में भारी बवाल मच गया. इस बीच परिजनों से मिलने लोजपा नेता चिराग पासवान भी पहुंच गए.

'सीएम के पास पीड़ितों से मिलने का वक्त नहीं'

अम्बेडकर जयंती पर दलित नेता की हत्या से चिराग पासवान काफी खफा दिखे और नीतीश की सरकार पर जबरदस्त हमला किया. चिराग पासवान ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर की आदर्शों को अपने पांव के नीचे कुचलने का काम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पुलिस प्रशासन कर रही है. बाबासाहेब ने ऐसे दिनों का कल्पना नहीं की होगी कि आज के दिन एक-एक कर चुनकर गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी. नीतीश कुमार बड़े-बड़े दावे करते हैं. कहा जाता है कि दलित की हत्या के बाद उनके परिवार को रोजगार दिया जाएगा, लेकिन बिहार में कहीं भी हत्या या दलितों की हत्या होती है, तो पीड़ितों से मिलने तक नहीं जाते हैं. इन लोगों से मिलने की उनके पास फुर्सत भी नहीं है. लेकिन, दिल्ली दौरा करने के लिए उनके पास फुर्सत है.

हत्या की हो सीबीआई जांच

इस मौके पर चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि जब तक नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल नहीं कर देंगे, तब तक हम लोग चैन से बैठने वाले नहीं हैं. बिहार में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं, उन में जरा सा भी डर नहीं है. यही वजह है कि घर में घुसकर इतनी बेरहमी से हत्या की गई. उन्होंने कहा कि जब अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे थे तो पुलिस प्रशासन क्या कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जब इस हमले की साजिश रची जा रही थी, तो क्यों नहीं सुरक्षा मुहैया कराई गई. चिराग पासवान में दलित नेता हत्याकांड को लेकर कहा कि मैं इस घटना को लेकर लिखित रूप में CBI से जांच के लिए भेजूंगा, क्योंकि मुझे बिहार सरकार पर भरोसा नहीं है.

ये भी पढ़ें-Bihar Politics: 'खबरदार, कोई मुझे PM का उम्मीदवार न बताए' नीतीश कुमार ने समर्थकों को रोकते हुए बताई यह वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, MLC चुनाव के नतीजों पर भी बोले
संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, MLC चुनाव के नतीजों पर भी बोले
Bihar Weather: बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
तिरहुत में JDU की हार के बाद NDA में क्लेश! नीतीश कुमार के उम्मीदवार ने लगाया यह आरोप
तिरहुत में JDU की हार के बाद NDA में क्लेश! नीतीश कुमार के उम्मीदवार ने लगाया यह आरोप
MLC चुनाव: संजीव कुमार-अनिल झा की जीत पर गदगद तेजस्वी यादव, NDA पर बरसे
MLC चुनाव: संजीव कुमार-अनिल झा की जीत पर गदगद तेजस्वी यादव, NDA पर बरसे

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget