एक्सप्लोरर

Bihar News: राजकीय सम्मान के साथ हुई सीआरपीएफ जवान की अंतिम विदाई, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि

Martyr Ajay Kumar: सीआरपीएफ जवान अजय कुमार झा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. सीआरपीएफ के आलाधिकारियों, जवानों एवं प्रशासन के अधिकारियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया.

Martyr Ajay Kumar Last Rites In Madhubani: मधुबनी के सीआरपीएफ जवान अजय कुमार झा की अंतिम विदाई राजकीय सम्मान के साथ हुई, इसके साथ ही वो पंचतत्व में विलीन हो गए. मधेपुर प्रखंड के बांकि गांव निवासी शाहिद सीआरपीएफ के जवान अजय कुमार झा मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में रविवार को शहीद हो गए थे. सोमवार (15 जुलाई) की देर रात उनका शव उनके गांव पहुंचा, जहां मंगलवार को उनके बड़े बेटे ने शव को मुखाग्नि दी. सैनिक सम्मान के साथ हुए अंतिम संस्कार के वक्त सीआरपीएफ के वरीय अधिकारियों, बिहार सरकार में मंत्री शीला मंडल, सांसद रामप्रीत मंडल, जिले के डीएम एवं एसपी की सहित कई नेता, ग्रामीण और आला अफसर मौजूद थे.

रो-रो कर बेहोश हो रही शहीद की पत्नी

सीआरपीएफ जवान अजय कुमार झा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ मंगलवार सुबह उनके पैतृक गांव मधेपुर थाना क्षेत्र के बांकी में किया गया. उनके बड़े बेटे के मुखाग्नि दिए जाने से पूर्व, सीआरपीएफ के आलाधिकारियों, जवानों एवं प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें सैनिक सम्मान दिया. शहीद अजय कुमार झा की पत्नी अन्नू देवी अपने बच्चों के साथ सीआरपीएफ कैंप झपहां से घर पहुंची थीं. घर पर बार-बार वो रो-रो कर बेहोश हो रही थीं. परिजन उन्हें थामने में लगे थे. शहीद जवान के सगे संबंधी भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे.  

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय कुमार झा असम के डिब्रूगढ़ में 20 बीएन सीआरपीएफ में कार्यरत थे, जहां से पांच दिन पहले ही उनकी टीम को मणिपुर के जिरीबाम भेजा गया था. जिरीबाम थाने से आठ किलोमीटर दूर मोंगबुंग में हथियार बंद संदिग्ध उग्रवादियों ने उनकी टीम पर पहाड़ पर से हमला कर दिया और उग्रवादी जंगल में फरार हो गए. सिर में गोली लगने से अजय कुमार झा शहीद हो गए, जबकि घटना में अन्य दो ऑफिसर जख्मी हो गए.

उल्लेखनीय है कि मैतयी और कूकी समुदाय के बीच जातीय हिंसा की आग में मणिपुर एक साल से जल रहा है, जिसमें भारतीय जवान शहीद होते जा रहे हैं. शहीद अजय के पिता हरिश्चंद्र झा ने कहा कि अजय गुवाहाटी में पिछले एक साल से पोस्टेड थे, मुझे बताया गया अजय किसी ऑपरेशन में मणिपुर गए थे. वहां जब वह गाड़ी चला रहे थे, उसी दौरान आतंकियों की चलाई गई गोली उनके सिर में आकर लगी और उनकी वहीं मृत्यु हो गई. रविवार को करीब 10 बजे मुझे फोन से अजय के शाहिद होने की सूचना दी गई. मेरे दो बेटे में अजय छोटा था. उसको एक लड़का और एक लड़की है. मेरा बड़ा लड़का दिल्ली में नौकरी करता है.

मंत्री शिला मंडल ने कहा परिवार की हर संभव होगी मदद

वहीं अंतिम संस्कार के बाद बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शिला मंडल ने कहा कि ये तो मेरे विधानसभा के ही थे. जैसे ही मुझे पता चला कि मेरे क्षेत्र के एक वीर जवान अजय जी शाहीद हो गए हैं हम तुरंत यहां आए. भारत मां के लिए शाहिद हुए अजय जी को मेरा नमन है, मैं हृदय से उनको श्रद्धासुमन अर्पित करती हूं. साथ ही मैं ईश्वर से कामना करती हूं की दुःख की इस घड़ी मे भगवान उनके परिवार को सहन करने की शक्ति दें. हम सभी उनके पूरे परिवार के साथ हैं. उनके रिक्त स्थान की पूर्ति कोई नही कर सकता लेकिन अगर किसी भी प्रकार की कोई भी जरूरत होगी तो हम परिवार की हरसंभव मदद करेंगे.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: TRE-3.0 शिक्षक भर्ती परीक्षा में BPSC बरतेगा विशेष सावधानी, एग्जाम में जाने से पहले पढ़ लें ये नए नियम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget