एक्सप्लोरर

बिहार: समस्तीपुर में अपराधियों ने मुखिया को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि गश्ती के दौरान उन्हें घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे हैं. मामले की छानबीन की जा रही है. आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में गुरुवार को अपराधियों ने मुखिया को गोली मारकर घायल कर दिया. घटना जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही गांव की है. मिली जानकारी अनुसार वर्तमान मुखिया राजेश कुमार सहनी पर आज दोपहर हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया. अपराधियों द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में मुखिया गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं.

इधर, घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने आननफानन उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया. स्थानीय लोगों की मानें तो मुखिया अपने क्षेत्र से वारिसनगर की तरफ लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर हमला बोल दिया.

इधर, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. वहीं, पुलिस ने मौके से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. बताते चलें कि इससे पूर्व भी मुखिया पर जानलेवा हमले हो चुके हैं. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि गश्ती के दौरान उन्हें घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे हैं. मामले की छानबीन की जा रही है. आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

गौरतलब है कि, सूबे में किस प्रकार क्राइम कंट्रोल किया जाए इस मुद्दे पर बैठकों का सिलसिला जारी है. इसके बावजूद आपराधिक घटनाओं में कमी नहीं आ रही है. बेखौफ अपराधी प्रशासन को चुनौती देते हुए एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करवा चौथ 2026: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चांद?
करवा चौथ 2026: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चांद?
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, इंडो-नेपाल बॉर्डर से दो मददगार गिरफ्तार
पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, इंडो-नेपाल बॉर्डर से दो मददगार गिरफ्तार
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget