एक्सप्लोरर

Bihar Crime: पटना में अपराधियों ने दिव्यांग को भी नहीं बख्शा, पत्थर से कुचलकर कर दी हत्या

Criminals Killed Divyaang: पटना के मनेर में पत्थर से कुचलकर एक दिव्यांग व्यक्ति की अपराधियों ने हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पटना के मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवराखन टोला के टाटा कॉलनी गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के पास चबूतरे पर सोए एक दिव्यांग व्यक्ति की शनिवार की सुबह पत्थर से कूच कर बेरहमी से हत्या कर दी गई. अज्ञात अपराधी हत्या की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. सूचना के बाद मोके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

अपनी बहन के गांव में रह रहा था शख्स 

गांव के लोग जब सुबह चबूतरे पर मृतक के शव को दिखा तो इसकी इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. ग्रामीणों ने बताया कि ये शख्स अपनी बहन के गांव में रह रहा था. 

शख्स की पहचान शेरपुर गांव के रहने वाले जीत लाल राय 45 वर्षीय दिव्यांग के रूप में हुई है, जो मनेर के गोरिया स्थान स्थित जीवराखन टोला, टाटा कॉलोनी अपनी बहन और जीजा के पास ही रह रहा था. हर रोज की तरह वह गांव के बाहर देवी स्थान स्थित चबूतरे पर सोया हुआ था, उसी समय ये घटना हुई.

बताया जाता है कि अपना जीवन चलाने के लिए वह कभी स्कूल के मिड-डे मील से काम चला लेता था, कभी लोगों से मांगकर खाना खाता था. शुक्रवार शाम करीब 4 बजे उसका किसी से विवाद हो गया, जिसके बाद कुछ लोगों ने गुस्से में आकर मंदिर के चबूतरे पर पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. हत्या की घटना को अंजाम देकर मौके अपराधी फरार हो गए.

घटना के बाद इलाके में गुस्से का माहौल 

शनिवार की सुबह गांव के लोग घूमने के लिए सड़क पर निकले तो देखा कि जीतलाल राय की बेरहमी से किसी ने हत्या कर दी है. इसके बाद गांव के लोगों के बीच सनसनी फैल गई. इस घटना के बाद इलाके में गुस्से का माहौल है. पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: BPSC 71वीं प्रीलिम्स आज, 4.7 लाख उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर, एंट्री मिस की तो मौका गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget