एक्सप्लोरर

BPSC 71वीं प्रीलिम्स आज, 4.7 लाख उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर, एंट्री मिस की तो मौका गया

BPSC 71st Exam: बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा आज 37 जिलों के 912 केंद्रों पर दोपहर 12 से 2 बजे होगी. इसमें 4.7 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे. कुल 1298 पदों पर भर्ती होगी.

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा आज शनिवार (13 सितंबर) को आयोजित की जा रही है. यह परीक्षा पूरे राज्य में एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी. परीक्षा को लेकर आयोग और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं ताकि इसे पूरी तरह निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराया जा सके.

बीपीएससी परीक्षा राज्य के 37 जिलों में कुल 912 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. करीब 4 लाख 70 हजार अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य है. निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी.

परीक्षा के जरिए कुल 1298 पदों के लिए भर्ती

इस 71वीं बीपीएससी परीक्षा के जरिए कुल 1298 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें सीनियर डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, वित्त सेवा अधिकारी (FAO) और प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जैसे प्रतिष्ठित पद शामिल हैं. उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा राज्य सेवा में प्रवेश का अहम अवसर है.

एडमिट कार्ड और आईडी अनिवार्य

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को अपने साथ ई-एडमिट कार्ड की दो प्रिंटेड कॉपियां लेकर जाना होगा. परीक्षा के दौरान एक कॉपी पर हस्ताक्षर कर उसे वीक्षक को जमा करना होगा. इसके अलावा, ई-एडमिट कार्ड में दर्ज फोटो आईडी का मूल दस्तावेज भी साथ रखना अनिवार्य है. बिना पहचान पत्र और एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

प्रतिबंधित होंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, वाई-फाई डिवाइस, स्मार्ट वॉच, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक पेन और किसी भी तरह के गैजेट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. यदि कोई अभ्यर्थी इनका उपयोग करता पाया जाता है, तो उसकी उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी जाएगी. साथ ही भविष्य में बीपीएससी की किसी भी परीक्षा में बैठने से वंचित कर दिया जाएगा.

निगरानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बीपीएससी ने इस बार परीक्षा को लेकर सुरक्षा और निगरानी के सख्त इंतजाम किए हैं. हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. आयोग का दावा है कि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में कराई जाएगी.

पिछले साल हुआ था विवाद

गौरतलब है कि पिछले वर्ष बीपीएससी की परीक्षा पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोपों से घिर गई थी. मामले को लेकर जमकर बवाल हुआ था और अभ्यर्थियों ने कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया था. लंबा आंदोलन भी चला, जिसमें कई बड़े नेताओं ने छात्रों का समर्थन किया था. इस बार आयोग ने दोहराव रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
MLC चुनाव में बीजेपी ने किया भितरघात? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बड़ा बयान
MLC चुनाव में बीजेपी ने किया भितरघात? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बड़ा बयान
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget