एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया में पुजारी की हत्या, सिर को काटकर एक मंदिर से ले जाकर दूसरे मंदिर में रखा

Bettiah News: पूरी घटना बेतिया के चनपटिया प्रखंड के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बकुलहर गांव की है. मंगलवार की रात राम जानकी मंदिर में पुजारी की निर्मम हत्या की गई है.

बेतिया: बिहार के बेतिया में एक पुजारी की मंदिर में सिर काटकर हत्या कर दी गई है. बुधवार की सुबह लोग जब मंदिर पहुंचे तो हड़कंप मच गया. पूरी घटना बेतिया के चनपटिया प्रखंड के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बकुलहर गांव की है. मंगलवार की रात राम जानकी मंदिर में पुजारी की निर्मम हत्या की गई है. पुजारी की हत्या कर अपराधियों ने उसके सिर को चनपटिया थाना क्षेत्र की जैतीया पंचायत अंतर्गत पिपरा काली मंदिर में ले जाकर रख दिया. इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है.

इधर, मंदिर में पुजारी की हत्या के बाद जब बुधवार की सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. फिलहाल हत्या क्यों की गई है या किसके पीछे क्या वजह है इसको लेकर कुछ भी साफ नहीं हुआ है. पुजारी की पहचान रुदल साह के रूप में की गई है. रुदल साह बकुलहर गांव के ही रहने वाले थे. वो गांव के ही रामजानकी मंदिर में 40 वर्षों से पुजारी थे.

तीन थाने की पुलिस कर रही कैंप

घटना को लेकर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करने का दावा किया है. ग्रामीणों की मानें तो पुजारी रुदल साह मूक बधिर थे. उनके दो बेटा और एक बेटी हैं. इस हत्या को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम के साथ डीएसपी मुकुल परिमल पांडेय भी पहुंचे. तीन थाने की पुलिस कैंप कर रही है. ग्रामीण एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े थे. शव को मंदिर परिसर में रखकर पुलिस के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी भी की.

यह भी पढ़ें- 

Bihar New Government: महागठबंधन की सरकार बनने से पहले ही तकरार शुरू, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान

Bihar Politics: अश्विनी कुमार चौबे का बड़ा बयान- नीतीश कुमार जब मौन रहते हैं तब नरेंद्र मोदी पर हमला होता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
झारखंड में लाठीचार्ज पर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'यह आग…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'यह आग…'
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget