एक्सप्लोरर

सुपौल में पेट्रोल पंप मैनेजर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

Supaul News: सुपौल में पेट्रोल पंप मैनेजर को अपराधियों ने गोली मार दी. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मैनेजर की मौत हो गई. स्थानीय लोगो ने सड़क पर जाम लगाते हुए पीपरा बाजार को बंद करवा दिया.

Bihar News: बिहार के सुपौल में शुक्रवार को एक पेट्रोल पंप कर्मी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने पीपरा बाजार की सड़कों को जाम कर दिया और बाजार पूरी तरह बंद करवा दिया.

घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जहां उन्होंने प्रदर्शनकारी लोगों को समझाने का प्रयास किया. वहीं पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पेट्रोल पंप पर मैनेजर था मृतक
पूरा मामला पीपरा थाना क्षेत्र के पीपरा सुपौल रोड पर एनएच 327का है. लिटियाही स्थित पेट्रोल पंप पर तेतराही निवासी दीप नारायण पोद्दार मैनेजर के तौर पर काम करते थे. शुक्रवार को वे पेट्रोल पंप से घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली लगने के बाद दीप नारायण पोद्दार लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल दीप नारायण को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पीपरा पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने दीप नारायण को मृत घोषित कर दिया.

आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. पीपरा बाजार की सड़कों को जाम कर दिया गया है और बाजार पूरी तरह बंद कर दिया गया. प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर हंगामा करते हुए अपराधियों को तुरन्त गिरफ्तार करने और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समझाया. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए JDU के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, CM नीतीश कुमार समेत ये नाम शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget