एक्सप्लोरर

होली से पहले बिहार में गरजने लगीं बंदूकें, बेगूसराय में शख्स की गोली मारकर हत्या, मचा बवाल

Begusarai News: घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के दियारा इलाके की है. फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है. मौके पर सिंघौल थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

Begusarai Murder: बिहार में होली से पहले बंदूकें गरजने लगी हैं. ताजा मामला बेगूसराय का है. बेखौफ बदमाशों ने रविवार (09 मार्च, 2025) की रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के दियारा इलाके की है. मृतक की पहचान आकाशपुर के रहने वाले रामानंद सिंह के पुत्र रामनिवास सिंह (38-40 साल के करीब) के रूप में की गई है.

बताया जा रहा है कि युवक दूध सेंटर से दूध लेकर बेचने के लिए निकला था. इसी दौरान रास्ते में उनके साथ यह घटना हो गई. बदमाशों ने उसे गोली मारी और फरार हो गए. गोली लगते ही युवक गिर गया. परिजन बेगूसराय सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. 

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने सिंघौल थाने की पुलिस को सूचना दी. मौके पर सिंघौल थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. हत्या की घटना को लेकर बवाल मच गया है.

'किसी से कोई दुश्मनी नहीं'

मृतक के चाचा कारी सिंह ने बताया कि घर से बाइक से दूध सेंटर पर जाकर उसने (रामनिवास सिंह) दूध लिया था. फिर बेचने के लिए निकला ही था कि दूध सेंटर से थोड़ी दूरी पर अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. दूध सेंटर वाले ही रामनिवास सिंह को घर पर पहुंचाया. कहा कि एक्सीडेंट हो गया है. जब हम लोग देखने लगे तो खून से लथपथ था. जब हमलोगों ने उसके शरीर को देखा तो गोली का निशान था. तब जाकर डॉक्टर के यहां ले गए जहां मृत घोषित कर दिया गया. परिजनों ने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं है.

क्या कहती है पुलिस?

सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार ने बताया कि मृतक रामनिवास सिंह दूध सेंटर पर दूध लेता था और उसे बेचने का काम करता था. परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों से और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने यह भी बताया कि पूछताछ में पता चला है कि दूध सेंटर संचालक के यहां दो वर्ष पूर्व पंकज नाम का कर्मचारी था. उसे भी गोली मारी गई थी. उसके हाथ में गोली लगी थी. संभवतः ये दुश्मनी दूध संचालक से किसी व्यक्ति की है जो व्यवसाय प्रतिस्पर्धा के कारण घटना को अंजाम दे रहा है. पूरे मामले को पुलिस जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- Dhirendra Shastri: किसी का पैर कटा… कोई बैरिकेडिंग तोड़ घुसा, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बीच में ही स्थगित की कथा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget