एक्सप्लोरर

Dhirendra Shastri: किसी का पैर कटा… कोई बैरिकेडिंग तोड़ घुसा, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बीच में ही स्थगित की कथा

Pandit Dhirendra Krishna Shastri: गोपालगंज के रामनगर में हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है. कथा के चौथे दिन पूरे पंडाल में भीड़ का प्रचंड दबाव बना हुआ था. भीड़ को देखकर कथा रोकनी पड़ी.

Dhirendra Shastri News: गोपालगंज के रामनगर में चल रही हनुमंत कथा के चौथे दिन (रविवार, 09 मार्च, 2025) काफी भीड़ देखने को मिली. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अचानक बीच में ही कथा स्थगित करनी पड़ी. कहीं लोग बैरिकेडिंग तोड़ घुस गए तो किसी का पैर तक कट गया. कुछ लोगों की तबीयत खराब हो गई. ऐसे लोगों को अस्पताल भेजना पड़ा.

कुछ देर ही चल सकी कथा…

चार बजे के आसपास कथा शुरू हुई. पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यदि संकल्प दृढ़ हो तो राम जरूर मिलेंगे. भक्ति की शक्ति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राम की भक्ति में संकल्प की शक्ति होती है. यदि संकल्प दृढ़ हो तो राम जरूर मिलते हैं. कुछ ही देर कार्यक्रम चलने के बाद मंच से कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने निवेदन करते हुए कथा को स्थगित कर दिया. उन्होंने कहा किसी के साथ अनहोनी ना हो उसके लिए सभी लोग टीवी और मोबाइल फोन के माध्यम से ही कथा सुनें. पंडाल के नजदीक वाले लोग ही कल (सोमवार, 10 मार्च, 2025) पंडाल में आएं. आज की कथा स्थगित की जाती है.

Dhirendra Shastri: किसी का पैर कटा… कोई बैरिकेडिंग तोड़ घुसा, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बीच में ही स्थगित की कथा

दिव्य दरबार के अगले दिन भीड़ बेकाबू

रामनगर में चल रही हनुमंत कथा को सुनने के लिए दूसरे जिले और अन्य प्रदेश के श्रद्धालु भी रामनगर पहुंचे हैं. दिव्य दरबार के अगले दिन रविवार को पुलिस कर्मियों के लाख रोकने के बावजूद भी भीड़ नियंत्रित नहीं हो सकी. जिसे जिधर से मौका मिला वो पंडाल में घुसता गया. बैरिकेडिंग को भी तोड़कर लोग पंडाल में घुस गए. 

बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसने लगे लोग

रविवार को कथा के चौथे दिन पूरे पंडाल में भीड़ का प्रचंड दबाव बना हुआ था. लाखों की संख्या में श्रद्धालु बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को देखने के लिए इच्छुक थे. भीड़ के अधिक दबाव के कारण लोग बैरिकेडिंग तोड़कर घुस गए. कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया. कई लोगों का पैर टीन की बैरिकेडिंग से कट गया जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

रो रहे नेपाल के भक्त से मिले धीरेंद्र शास्त्री

दूसरी ओर एक अलग तस्वीर देखने को मिली. रविवार की सुबह जब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने निवास स्थान पर दैनिक पूजा-पाठ कर रहे थे तो उन्हें दिखा कि एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति हाथ में झोला लिए रो रहा है. जैसे ही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की नजर उस व्यक्ति पर गई तो तुरंत उन्होंने सेवादारों से कहकर उसे अपने पास बुलाया. बुलाने के बाद ढांढस बंधाते हुए उस व्यक्ति को गले से लगा लिया. परिचय में उस व्यक्ति ने बताया कि वो नेपाल से आया है. धीरेंद्र शास्त्री ने उसे प्रसाद देते हुए आशीर्वाद पट्टिका देकर भक्त का सम्मान किया.

यह भी पढ़ें- 'तुम गजवा-ए-हिंद कहोगे, हम भगवा-ए-हिंद कहेंगे', बांका में बोले बाबा बागेश्वर- अब्दुल कलाम को मानते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget