एक्सप्लोरर

Bihar Crime: गोपालगंज में मुखिया की गोली मारकर हत्या, वर्चस्व की लड़ाई में दिया घटना को अंजाम, लगातार मिल रही थी धमकी

जिले के थावे थाना क्षेत्र की घटना है. हत्या करने वाले अपराधियों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है.

गोपालगंजः जिले के थावे थाना क्षेत्र की धतीवना पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया सुखल मुसहर की मंगलवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई. पंचायत चुनाव के बाद वर्चस्व की लड़ाई में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. घटना के बाद आक्रोशित जनप्रतिनिधियों ने अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग को लकेर सड़क जाम कर दिया. नगर थाना के आंबेडकर चौक के पास शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया.

घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. बताया जाता है कि धतीवना गांव में मंगलवार की सुबह लाल रंग की बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो अपराधियों ने नवनिर्वाचित मुखिया सुखल मुसहर को गोली मार दी. इसके बाद अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गए. परिजनों के मुताबिक अजय सिंह, उज्जवल सिंह, कामेश्वर सिंह और कामाख्या कुमार सिंह से विवाद था. हत्या के लिए लगातार धमकी भी मिल रही थी.

यह भी पढ़ें- Bihar News: आरजेडी ने बताया क्यों फेल है बिहार में शराबबंदी, अब कानून में संशोधन से पहले लालू यादव की पार्टी ने रख दी शर्त

पुलिस के मुताबिक सुखल मुसहर गांव के ही पूर्व मुखिया सत्यप्रकाश सिंह के यहां रहते थे. वर्चस्व की लड़ाई में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. हत्या करने वाले अपराधियों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है.

गोपालगंज में लगातार हो रही हत्याएं

आरजेडी के प्रदेश महासचिव रेयाजूल हक राजू ने कहा कि पूरे बिहार में लगातार नवनिर्वाचित मुखियों की हत्या हो रही है. बता दें कि गोपालगंज में जनप्रतिनिधियों की हत्या का यह पहला मामला नहीं है. इसके पहले मीरगंज थाने के सबेया में 10 जनवरी को बीडीसी गयासुद्दीन खान उर्फ मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसमें पुलिस सात अभियुक्तों में अब तक एक की ही गिरफ्तारी कर सकी है. वहीं फुलवरिया थाने के पांडेय परसा के बीडीसी सरफराज मियां को चार दिसंबर को गोली मार दी गई थी, जिसमें अब तक एक अपराधी की गिरफ्तारी हो सकी है. 

यह भी पढ़ें- Exclusive: बिहार में शराबबंदी से जुड़े कानून में संशोधन को लेकर abp पर पक्की खबर, नहीं होगा केस, सिर्फ इन्हें मिलेगी छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुकेश सहनी और जन सुराज को झटका, मधुकर आनंद और चेतना झांब ने थामा BJP का दामन
मुकेश सहनी और जन सुराज को झटका, मधुकर आनंद और चेतना झांब ने थामा BJP का दामन
बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज
बिहार: किंग कोबरा को 'स्नेक लेडी' ने बदन पर लपेटा, पहले 4 बार सांप ने काटा, इस बार फिर डसा
बिहार: किंग कोबरा को 'स्नेक लेडी' ने बदन पर लपेटा, पहले 4 बार सांप ने काटा, इस बार फिर डसा

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget