एक्सप्लोरर

Bihar Crime: जमीन विवाद में शख्स की पीटकर हत्या, नाराज लोगों ने आरोपी की भी जमकर की धुनाई

मृतक उमाकांत तिवारी और नरेश उर्फ मंटू के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चली आ रही थी. इस मामले में गांव के पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक फरियाद लगाई थी. लेकिन मामले का निपटारा नहीं हो पाया था.

जहानाबाद: बिहार का जहानाबाद जिले का धरनई गांव शुक्रवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. यहां जमीन विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. जबकि दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी है. घटना मखदुमपुर थाने क्षेत्र की है. मृतक की पहचान उमाकांत तिवारी (55) के रूप में की गई है. घटना के बाद गांव का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गांव में चौकसी बढ़ा दी है. 

धान काटने के दौरान हुई घटना

जानकारी अनुसार शुक्रवार की शाम धरनई गांव निवासी उमाकांत तिवारी गांव के बधार स्थित अपने खेत पर धान की कटनी करा रहे थे. उसी समय गांव के तीन लोगों ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से उनपर हमला कर दिया. इस दौरान जब गांव के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग खड़े हुए. बुरी तरह से जख्मी व्यक्ति को मखदुमपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया.

Bihar Poisonous Liquor: समस्तीपुर में जहरीली शराब से एक और युवक की मौत, दूसरा भर्ती, दस दिनों में 8 लोगों की गई जान

वहीं, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या में शामिल रहे ग्रामीण नरेश उर्फ मंटू को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया है. इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची  मखदुमपुर थाने की पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों की चंगुल से युवक को छुड़ाया और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा है. 

लंबे समय से चल रहा था जमीन विवाद

दरअसल, मृतक उमाकांत तिवारी और नरेश उर्फ मंटू के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चली आ रही थी. इस मामले में गांव के पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक फरियाद लगाई थी. लेकिन मामले का निपटारा नहीं हो पाया था, जिसका उमाकांत की हत्या कर दी गई. 

इधर, घटना की सूचना पर सीओ राजीव रंजन, थानाध्यक्ष रंजय कुमार, पर्यटन थानाध्यक्ष मुकेश कुमार समेत कई थानों की पुलिस ने रेफ़रल अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है. मखदुमपुर थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज रहा है. वहीं, हत्या में शामिल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

यह भी पढ़ें -

बिहारः शहाबुद्दीन की बेटी की शादी के लिए शाही अंदाज में तैयारी, शाहरुख खान, नीतीश कुमार समेत कई VVIP को न्योता

Bihar News: गोपालगंज में हुई मौतों के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहंचे चिराग पासवान, नीतीश कुमार से की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 7 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 7 की मौत, मुआवजे का ऐलान

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget