एक्सप्लोरर

बिहारः शहाबुद्दीन की बेटी की शादी के लिए शाही अंदाज में तैयारी, शाहरुख खान, नीतीश कुमार समेत कई VVIP को न्योता

15 नवंबर को शहाबुद्दीन की बड़ी बेटी हेरा शहाब की बारात उनके पैतृक गांव प्रतापपुर में आने वाली है. इसमें देश और दुनिया के कई बड़े-बड़े चेहरों को न्योता भेजा गया है.

सिवानः 15 नवंबर को सिवान के पूर्व सांसद और दिवंगत शहाबुद्दीन की बड़ी बेटी हेरा शहाब की शादी होने वाली है. इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है. अतिथियों के लिए लगभग पांच एकड़ में व्यवस्था की जा रही है. पिछले 10 दिनों से लगातार काम चल रहा है. शादी की पूरी तैयारियां शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा की देखरेख में हो रही है. इसमें देश और दुनिया के कई बड़े-बड़े चेहरों को न्योता भेजा गया है. 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएगा.

एक तरह का होगा सबके लिए खाना

15 नवंबर को शहाबुद्दीन की बड़ी बेटी हेरा शहाब की बारात उनके पैतृक गांव प्रतापपुर में आने वाली है. शहाबुद्दीन के भांजे मो. नदीम ने बताया कि वीआईपी हो या आम, सभी अतिथियों के लिए एक समान खाने पीने की व्यवस्था हो रही है. शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार के भोजन की अलग-अलग व्यवस्था की गई है. 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से खाना खिलाया जाएगा. भोजन बनाने के लिए बिहार के साथ-साथ बंगाल और यूपी से कारीगर बुलाए गए हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar News: गोपालगंज में हुई मौतों के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहंचे चिराग पासवान, नीतीश कुमार से की ये मांग

संजय दत को भी भेजा गया न्योता

बता दें हाल ही में परिणय सूत्र में बंधे ओसामा का ओलिमा (रिसेप्शन) भी इसी दिन होगा. इसलिए सिवान के प्रतापपुर स्थित शहाबुद्दीन के पैतृक घर को शाही अंदाज में सजाया जा रहा है. वहीं ओसामा ने खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, अबु आजमी, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, संजय दत्त सहित अन्य कई वीआईपी को आमंत्रित किया है. इसके लिए पटना व गोरखपुर एयरपोर्ट पर अतिथियों के लिए गाड़ियों को व्यवस्था रहेगी जिन्हें सीधे प्रतापपुर लाया जा सके. वहीं अतिथियों के ठहरने के लिए सिवान के लगभग सभी होटल को बुक किया गया है.

मोतिहारी के मो. शादमान बनेंगे शहाबुदीन के दामाद

शहाबुद्दीन की बेटी हेरा शहाब की शादी मोतिहारी के प्रतिष्ठित और चर्चित किसान सैयद इफ्तिखार खान के बेटे मो. शादमान के साथ हो रही है. दोनों ने एमबीबीएस की पढ़ाई की है. दोनों की शादी के दिन ही ओसामा का भी रिसेप्शन होगा.

यह भी पढ़ें- Siwan News: 6 दिनों से लापता 3 युवकों का नहीं चला पता, लावारिस मिली थी स्कॉर्पियो, जांच के लिए SIT का गठन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget