एक्सप्लोरर

Bihar Crime: बिहटा में 40 घंटे में चार हत्या, नाराज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ सड़क जामकर किया प्रदर्शन

हत्या से नाराज परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलने के बाद बिहटा पुलिस मौके पर पहुंची और तकरीबन 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया.

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. अपराधी एक के बाद एक हत्या, लूट व गोलीबारी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया है. बीते 40 घंटे में अपराधियों ने इलाके में हत्या की चार घटनाओं को अंजाम दिया है. इधर, अपराधियों के तांडव ने नाराज स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा कर खोल दिया और सड़क जामकर कर घटना में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए जमकर नारेबाजी की. 

क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव

बता दें कि रविवार को इलेक्ट्रीशियन वरुण ठाकुर का क्षत-विक्षत शव बधार से मिलने से के बाद लोगों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. दरअसल, बिहटा थाना क्षेत्र के पतसा गांव निवासी वरुण ठाकुर पिछले तीन दिनों से घर से लापता थे. वो घर से ईएसआईसी अस्पताल जाने की बात कह कर निकले थे, लेकिन अस्पताल नहीं पहुंचे. इधर, रविवार की दोपहर   बिहटा एयरफोर्स स्टेशन के पास बधार में उनका शव बरामद किया गया. परिजनों ने पूरे मामले में हत्या की आशंका जताई है. 

मृतक के परिजनों ने बताया कि तीन दिनों पहले वरुण ड्यूटी के लिए शाम में घर से निकले थे. लेकिन अब उनके शव मिलने की सूचना मिली है. शव देखकर लगता है कि उनकी हत्या की गई है. अपराधियों ने उनकी आंखें भी निकाल ली हैं. हत्या किस नियत से हुई है या कैसे हुई है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. 

बड़ी मशक्कत से हटाया जाम 

इधर, हत्या से नाराज परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलने के बाद बिहटा पुलिस मौके पर पहुंची और तकरीबन 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया. वहीं, अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद लोगों शव को सड़क से हटाकर अंतिम संस्कार के लिए ले गए. 

गौरतलब है कि बिहटा में पिछले 40 घंटे में चार हत्याओं का मामला सामने आ चुका है. पहली घटना में अमनाबाद बालू घाट की है, जहां बालू माफियाओं ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी. दूसरी घटना थाना क्षेत्र के एयर फोर्स गेट के पास की है, जहां व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. तीसरी घटना बिहटा थाना क्षेत्र के पैनाल गांव के पास की है, जहां शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने मनेर प्रखंड के मुखिया पति पिंटू साहू की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, चौथी घटना भी उसी रात की है, जहां थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में आपसी रंजिश में गांव के ही युवक ने अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी.

यह भी पढ़ें -

Bihar Crime: समस्तीपुर में नाव के भाड़ा को लेकर हुआ विवाद, गुस्से में नाविक की गोली मारकर हत्या

Bihar Flood: दरभंगा में बाढ़ राहत की राशि लेने के लिए अराजक तत्वों ने काट दिया बांध, विभाग ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget