एक्सप्लोरर

BPSC Candidates Protest: बिहार में 30 दिसंबर को चक्का जाम का ऐलान, BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में वाम दल का फैसला

CPIML Chakka Jam: माले ने कहा कि इस बहरी और अड़ियल सरकार के कानों में आवाज गूंजने के लिए यह चक्का जाम जरूरी है. चक्का जाम की घोषणा का समर्थन AISA और RYA ने किया है.

CPIML Called For Chakka Jam: 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द की मांग को लेकर धरने पर बैठे बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में अब सीपीआईएमएल ने चक्का जाम का आह्वान कर दिया है. वाम दल माले अपने संगठन के साथ पूरे बिहार में चक्का जाम करने जा रही है. माले ने शनिवार को ऐलान किया है कि 30 दिसंबर को संपूर्ण बिहार में चक्का जाम किया जाएगा, रेल परिचालन को भी रोका जाएगा.

बिहार में चक्का जाम करने उतरेगी माले

माले ने कहा कि इस बहरी और अड़ियल सरकार के कानों में आवाज गूंजने के लिए यह चक्का जाम जरूरी है. माले के जरिए किए जाने वाले चक्का जाम की घोषणा का समर्थन AISA और RYA ने किया है. इसके साथ ही अन्य विपक्षी दलों से भी सहयोग मांगा गया है. माले ने सरकार को रविवार तक का अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि पीटी परीक्षा को रद्द करना होगा, अगर परीक्षा को रविवार तक रद्द करने की घोषणा नहीं होती है तो बिहार में यह चक्का जाम विकराल रूप से होगा.

वहीं बीपीएससी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि पेपर लीक हुआ ही नहीं तो परीक्षा कैंसिल करने का सवाल ही नहीं होता है. बापू परीक्षा सेंटर में जो परीक्षा प्रभावित हुई थी उसको लेकर नई तारीख का ऐलान भी कर दिया गया है और चार जनवरी को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर लंबे वक्त से बीपीएससी अभ्यर्थी धरने पर बैठे हैं और अब उन्हें विपक्षी दलों का समर्थन मिलता नजर आ रहा है. इन अभ्यर्थियों के लिए अब चक्का जाम करने की तैयारी माले कर रही है.

11वें दिन भी बीपीएससी अभ्यर्थी धरना पर डटे

बता दें कि पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर आज 11वें दिन भी बीपीएससी अभ्यर्थी धरना बैठे थे. BPSC 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी अपना धरना जारी रखे हुए हैं. इस बीच जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भी छात्रों से बातचीत की है, जिसके बाद ये तय हुआ है कि सरकार से लंबी लड़ाई लड़नी है और अब सभी छात्र गांधी मैदान में धरना देंगे. वहीं पर रविवार को गांधी प्रतिमा के नीचे छात्र संसद लगेगी.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'उटपटांग बातों के लिए ही...', लालू यादव पर फिर भड़के जीतन राम मांझी, तेजस्वी को भी लपेटा

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget