एक्सप्लोरर

Bihar Corona Update: 100 छोड़िए... अब बिहार में आने लगे एक दिन में 200 से भी अधिक केस, एक मरीज की मौत

Coronavirus News Bihar: मंगलवार को आई रिपोर्ट के अनुसार बिहार में 211 नए केस मिले हैं. एक्टिव मरीजों की संख्या प्रदेश में 885 हो गई है. गया में एक युवक की मौत भी हुई है.

Coronavirus in Bihar: बिहार में बीते कई दिनों से लगातार 100 से अधिक नए केस आ रहे थे. मंगलवार को अब इसका भी रिकॉर्ड टूट गया है. बिहार स्वास्थ्य विभाग (Bihar Health Department) की ओर से जारी रिपोर्ट में मंगलवार को प्रदेश में 211 नए केस मिले हैं. वहीं गया के एएनएमएमसीएच (Gaya ANMMCH) में कोरोना से एक युवक की मौत भी हुई है. इस साल की यह पहली मौत बताई जा रही है. नए केसों को मिलाकर बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 885 हो गई है.

पटना में अकेले 100 के पार मरीज

रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में पटना में ही नए केसों का आंकड़ा सौ के पार हो गया है. मंगलवार को पटना में 124 केस मिले हैं. अरवल से एक, बांका में आठ, भागलपुर में 10, दरभंगा में पांच, ईस्ट चंपारण में दो, गया में एक, जहानाबाद में दो, कैमूर में एक, कटिहार में एक, किशनगंज में दो, मधुबनी में पांच, मुंगेर में छह, मुजफ्फरपुर में 13, नालंदा में एक, पूर्णिया में एक, रोहतास में 11, सहरसा में तीन केस मिले हैं. इसके अलावा समस्तीपुर में एक, सारण में एक, शिवहर में एक, सिवान में एक, सुपौल में एक केस मिला है. दूसरे राज्यों से कलेक्टेड सैंपल में 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

यह भी पढ़ें- Dharmendra Pradhan and CM Nitish: डेढ़ महीने में दोनों की दूसरी मुलाकात, BJP-JDU को लेकर सामने आई ये बात

बीते पांच दिनों में सामने आए मामले

  • 28 जून- नए मामले- 211
  • 27 जून- नए मामले- 133
  • 26 जून- नए मामले- 142
  • 25 जून- नए मामले- 155
  • 24 जून- नए मामले- 156

24 घंटे में 98 मरीज हुए स्वस्थ

मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,31,994 सैंपल टेस्ट किए गए हैं. अब तक 8,19,258 मरीज ठीक हो चुके हैं. बिहार में रिकवरी रेट 98.421 है. 24 घंटे में 98 लोग स्वस्थ भी हुए हैं. 211 नए केस आने के बाद अब बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 885 हो गई है.

एएनएमएमसीएच में युवक की मौत

गया के डेल्‍हा थाना क्षेत्र के 28 वर्षीय युवक को सांस लेने में परेशानी हो रही थी. इसके बाद उसे एएनएमएमसीएच में 23 जून को भर्ती कराया गया. 24 जून को उसकी मौत हो गई. युवक की मौत के बाद स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों ने कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया. 27 जून की रात आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई. मंगलवार को एएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ. गोपाल कृष्ण ने बताया कि संभावित चौथी लहर के बीच गया जिले में कोरोना से यह पहली मौत है.

यह भी पढ़ें- OMG! बर्थडे पर डांस नहीं किया तो प्राइवेट पार्ट में डाल दिया टॉर्च, बिहार की घटना जानकर कहेंगे कोई ऐसा भी करता है क्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget