एक्सप्लोरर

बिहार: कंस्ट्रक्शन कंपनी की ट्रक ने बुजुर्ग समेत पांच को रौंदा, एक की मौत, सड़क किनारे खड़े थे सभी

जख्मी बुजुर्ग हरे कृष्णा साह ने बताया कि वे सभी लोग सहियारा बाजार स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने गए थे. चाय पीने के बाद वे सभी घर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया.

आरा: बिहार के भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के सहियारा बाजार में बुधवार की सुबह कंस्ट्रक्शन कंपनी की बेलगाम ट्रक ने सड़क किनारे खड़े तीन बुजुर्ग समेत पांच लोगों को रौंद दिया. हादसे में एक शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि चार लोग जख्मी हो गए. जख्मियों में से दो को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को पटना रेफर कर दिया गया. वहीं, दो अन्य जख्मियों का इलाज पीएचसी में चल रहा है.

शव को सड़क पर रखकर किया हंगामा

इधर, घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया. ऐसे में घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और ट्रक के शीशे को तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने सहियारा बाजार में शव को सड़क के बीचों-बीच रख सड़क जाम कर दिया. इस वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई.

घटना की सूचना पाकर इमादपुर थाना इंचार्ज अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने में जुट गए. मृतक की पहचान इमादपुर थाना क्षेत्र के सहियारा गांव निवासी परशुराम कहार के 62 साल के बेटे आनंद कहार के रूप में की गई है. जबकि जख्मियों में उक्त गांव निवासी हरे कृष्णा साह (60), अयोध्या साह (50) समेत दो अन्य शामिल हैं.

चाय पीने गए थे सभी

जख्मी बुजुर्ग हरे कृष्णा साह ने बताया कि वे सभी लोग सहियारा बाजार स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने गए थे. चाय पीने के बाद वे सभी घर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिसमें आनंद कहार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि चार लोग घायल हो गए, जो फिलहाल इलाजरत हैं. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. परिजनों शोकाकुल हैं.

यह भी पढ़ें -

बिहार पुलिस की 'दबंगई', वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार को जड़ा थप्पड़, बुजुर्ग के साथ की बदसलूकी

चिराग पासवान बोले- PM बनने की फिराक में हैं नीतीश कुमार, NDA से बाहर आने की तलाश रहे राह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget