एक्सप्लोरर

चिराग पासवान बोले- PM बनने की फिराक में हैं नीतीश कुमार, NDA से बाहर आने की तलाश रहे राह

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि नीतीश कुमार पीएम मटेरियल हैं. उनके इस बयान पर सियासी हंगामा जारी है. हालांकि, सीएम नीतीश ये साफ कर चुके हैं कि प्रधानमंत्री बनने में उनकी कोई रुचि नहीं है.

वैशाली: एलजेपी नेता चिराग पासवान इन दिनों पार्टी को मजबूत करने की कवायद में जुटे हुए हैं. चाचा से धोखा मिलने के बाद चिराग ने अपना जनाधार बनाए रखने के लिए दिवंगत पिता रामविलास पासवान की जयंती के अवसर से बिहार में आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की है. यात्रा के तहत वो बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और जनता से समर्थन देने की अपील कर रहे हैं.

नीतीश कुमार पर लगाया बड़ा आरोप

इसी क्रम में एलजेपी सांसद चिराग पासवान मंगलवार को बिहार के वैशाली पहुंचे थे, जहां उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, " आज की तारीख में उनको पीएम मैटेरियल बताया जा रहा है, तो कहीं ना कहीं वो मौजूदा प्रधानमंत्री से उनका पद छीनने की कोशिश में हैं. मैं इस बात को हमेशा से कह रहा हूं कि सीएम नीतीश एनडीए में खुद को सहज नहीं महसूस करते हैं. ना ही वो एनडीए के साथ चल सकते हैं. उनकी अपनी महत्वाकांक्षा है."

चिराग ने कहा, " 10 नवंबर, 2020 को जब बिहार चुनाव के परिणाम आए थे. तब 11 नवंबर को मैंने प्रेस वार्ता करके कहा था कि उनकी पुरानी महत्वाकांक्षा है पीएम बनने की. 2014 में भी वो एनडीए से इसलिए अलग हुए थे. अब वो 2024 के लिए फिर से तैयारी कर रहे हैं. उनकी महत्वाकांक्षा है कि वे प्रधानमंत्री बनें और उन्होंने उसके लिए भूमिका तैयार करनी शुरू कर दिए है."

अलग रास्ता तलाश रहे नीतीश कुमार

एलजेपी सांसद ने कहा, " पेगासस जासूसी मामले पर जिस तरीके से उनका बयान आया है कि जांच होनी चाहिए. जातीय जनगणना की बात हो, उस पर वो अपनी अलग राय रखते हैं. सीएबी, एनआरसी और जनसंख्या कानून की बात हो, ये उस पर भी अपनी अलग राय रखते हैं. तो तमाम विषयों पर अलग राय रखने का मतलब है कि आने वाला समय में यह अपना अलग रास्ता तलाश रहे हैं."

मालूम हो कि दिल्ली में आयोजित जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद जब पार्टी नेता उपेंद्र कुशवाहा पटना लौटे थे, तो उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि नीतीश कुमार पीएम मटेरियल हैं. उनके इस बयान पर सियासी हंगामा जारी है. हालांकि, सीएम नीतीश ये साफ कर चुके हैं कि प्रधानमंत्री बनने में उनकी कोई रुचि नहीं है. लोग क्या बोलते हैं, उसपर ध्यान देने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: मंत्री सम्राट चौधरी ने दिया अल्टीमेटम, नपेंगे RTPS काउंटर संचालित नहीं करने वाले पंचायत 

Dhanbad Judge Murder: आरोपियों की नार्को और ब्रेन मैपिंग टेस्ट कराने की पुलिस को मिली अनुमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
Bihar Politics: नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
2024 में ग्रेजुएट और अकांउट में 9 लाख, मैट्रिक के बाद इंटर नहीं? BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा घिरे
2024 में ग्रेजुएट और अकांउट में 9 लाख, मैट्रिक के बाद इंटर नहीं? BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा घिरे
बांकीपुर सीट का 68 साल का इतिहास, 2008 में बदला विधानसभा का नाम, 2 बार हार चुके हैं कायस्थ नेता
बांकीपुर सीट का 68 साल का इतिहास, 2008 में बदला विधानसभा का नाम, 2 बार हार चुके हैं कायस्थ नेता

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
Bihar Politics: नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget