एक्सप्लोरर

Bihar Constable Recruitment 2025: बिहार में सिपाही के 19838 पदों के लिए 6 चरणों में होगी लिखित परीक्षा, जानें तारीख 

Constable Recruitment 2025: सिपाही भर्ती परीक्षा छह चरणों में ली जाएगी, जो जुलाई से शुरू होकर अगस्त तक समाप्त होगी. पहली परीक्षा 16 जुलाई को होगी.

Constable Recruitment 2025: बिहार पुलिस में 19, 838 सिपाही पदों की बहाली के लिए केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने लिखित परीक्षा की तिथि गुरुवार को घोषित कर दी है. यह परीक्षा छह चरणों में ली जाएगी, जो 16 जुलाई से शुरू होकर 3 अगस्त को समाप्त होगी.

वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी सूचना

पहली परीक्षा 16 जुलाई को होगी, उसके बाद 20 जुलाई, 23 जुलाई, फिर 27 जुलाई, एवं 30 जुलाई और अंतिम में 3 अगस्त को आखिरी परीक्षा होगी. इसके लिए केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से सूचना वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी.

इस सिपाही भर्ती का तहत 11 मार्च 2025 को विज्ञापन  जारी हुआ था. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 मार्च 2025 से शुरू हुई थी और 25 अप्रैल 2025 को आवेदन की तिथि समाप्त हुई थी. इसके लिए करीब 17 लाख आवेदन दिया जा चुके थे, लेकिन बाद में 33000 के करीब आवेदन रद्द हुए थे.

इस परीक्षा में साढ़े 16, 73,586 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्हें प्रवेश पत्र निर्गत किया जाएगा. प्रत्येक तिथि पर ढाई लाख से 3 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे. यह परीक्षा राज्य के सभी 38 जिलों में होगी. इसके लिए 627 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे.

केंद्रीय चयन परिषद के अध्यक्ष और अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र कुमार ने दावा किया कि इससे पहले भी हमने परीक्षा ली है उसमें पेपर लीक का मामला सामने नहीं आया है और यह परीक्षा भी पूरी निष्पक्षता के साथ होगी. कहीं कोई पेपर लीक का मामला नहीं आएगा. हम लोग हर तरह से पूरी तैयारी में लगे हुए हैं.

उन्होंने बताया कि सभी जिला अधिकारी को परीक्षा के लिए कराई से सो परीक्षा संपन्न करने के लिए निर्देशित किया जाएगा. राज्य के साइबर थाना एवं आर्थिक अपराधिकारी के स्तर से सोशल मीडिया इत्यादि पर परीक्षा से संबंधित निगरानी अभी से की जा रही है. संदिग्ध  व्यक्तियों पर नजर रखी जाएगी.

परीक्षा केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी

उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस के जरिए परीक्षा एवं परीक्षा से पूर्व हॉस्टल, लॉज, कोचिंग, सेंटर एवं इसी प्रकार की अन्य संस्थान जहां अभ्यर्थी एवं छात्र का जमावड़ा हो सकता है, उस पर निगरानी एवं सूचना संकलन किया जाएगा. परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे, जो 5G एवं वाई-फाई की सिग्नल को भी जैम करने की क्षमता रखते हैं. परीक्षा केंद्रों एवं महत्वपूर्ण स्थान पर सीसीटीवी की व्यवस्था रहेगी.

ये भी पढ़ें: Ahmadabad Plane Crash: एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त पर तेजस्वी यादव ने जताया दुख, BJP-JDU नेता भी घटना से आहत

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
पटना में भीषण हादसा हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत
पटना हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बिहार के मंत्री बोले- ये बेहद...
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बिहार के मंत्री बोले- ये बेहद...
टाइगर श्रॉफ हमला: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'देश के प्रधानमंत्री...'
टाइगर श्रॉफ हमला: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'देश के प्रधानमंत्री...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
Embed widget