एक्सप्लोरर

वक्फ संशोधन विधेयक: 'मैं नीतीश कुमार से 2 सवाल करता हूं...', क्या बोले बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष?

Waqf Amendment Bill: कांग्रेस नेता राजेश कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार बीजेपी के दबाव में काम कर रहे हैं. एलजेपी और 'हम' सत्ता के लिए मूकदर्शन होकर बैठे हैं. इन्होंने मुसलमानों के साथ अन्याय किया है.

Waqf Amendment Bill 2025: बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार की वक्फ (संशोधन) विधेयक पर प्रतिक्रिया आई है. गुरुवार (03 अप्रैल, 2025) को उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) कहते थे कि हम अपने आप में बहुत ही असांप्रदायिक हैं और हमसे बड़ा सेक्युलर कोई नहीं है. आज देखने को मिल गया कि नीतीश कुमार जो जेडीयू के अध्यक्ष भी हैं वो किस तरह से दबाव में हैं कि मुसलमानों के हक पर प्रहार किया है. उनके साथ जो एलजेपी और 'हम' है वो भी सत्ता के लिए मूकदर्शक होकर बैठी है. इन्होंने मिल-जुलकर मुसलमानों के साथ अन्याय किया है. 

'देश के मुसलमान इनको सबक सिखाएंगे'

कांग्रेस नेता ने कहा कि पूरे देश के मुसलमानों के साथ अन्याय हो रहा है सब चुपचाप बैठकर उसका समर्थन करते हैं. राजेश कुमार ने कहा कि मैं नीतीश कुमार से दो सवाल करता हूं कि क्या नीतीश कुमार बीजेपी के दवाब में काम कर रहे हैं. यदि बीजेपी के दवाब में काम नहीं कर रहे हैं तो उनको वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करना चाहिए था. इसलिए जिस तरह से पूरे देश के मुसलमानों का इन्होंने हकमारी की है, आने वाले समय में देश के मुसलमान इनको सबक सिखाएंगे.

'मुस्लिम समुदाय के पीठ में छुरा घोंपा है'

इससे पहले राजेश कुमार ने यह कहा था कि वक्फ बिल तानाशाही का सबूत है, यह निष्पक्ष सरकार नहीं है. सरकार दुर्भावनापूर्ण इरादे से यह बिल लेकर आई है. आश्चर्य की बात है कि बिहार की नीतीश सरकार जो निष्पक्ष होने का दावा करती है आज अपने सहयोगी दलों के जरिए मुस्लिम समुदाय के पीठ में छुरा घोंपा है. 

वहीं वक्फ (संशोधन) विधेयक लोपजा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान की भी प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन बिल को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है. इसमें जो भी संशोधन हुआ है वो सोच के साथ किया गया है कि कैसे इसे और शक्तियां प्रदान की जाए. विपक्ष चाहता ही नहीं है कि गरीब मुसलमान आगे बढ़ें.

यह भी पढ़ें: वक्फ संशोधन विधेयक के पास होने पर नीतीश-लालू की पार्टी ने किए अलग-अलग दावे, जानें क्या कहा?

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
Bihar MLC Election Results Live: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
सारण में ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत
सारण में ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget