एक्सप्लोरर

वक्फ संशोधन विधेयक के पास होने पर नीतीश-लालू की पार्टी ने किए अलग-अलग दावे, जानें क्या कहा?

Waqf Amendment Bill: राज्यसभा में गुरुवार को लंबी बहस के बाद वक्फ (संशोधन) विधेयक पास हो गया. बीजेपी के कई नेताओं ने जोरदार पक्ष रखा. विधेयक के पक्ष में 128 और विरोध में 95 वोट पड़े.

Waqf Amendment Bill 2025: राज्यसभा में गुरुवार (04 अप्रैल, 2025) को पारित हुए वक्फ (संशोधन) विधेयक पर जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में वास्तव में एक ऐतिहासिक विधेयक पारित हुआ है. बिल पास होने के बाद खासकर जो दान करते हैं गरीब और पसमादा मुसलमान है उनके लाभ के लिए काम होगा, जो पैसा है वो ठीक चैरिटी में जाएगा. मॉनिटरिंग ठीक तरह से होगी, जो गड़बड़ी हो रही थी उसमें सुधार होगा. ये मुसलमानों के फायदे के लिए हुआ है.

'इसका हश्र कृषि कानून जैसा न हो'

वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा में पारित होने पर आरजेडी सांसद मनोज झा की भी प्रतिक्रिया आई है. पीटीआई से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि वक्फ अमेंडमेंट बिल पारित हो गया है इस पर उन्होंने कहा कि कैसे पारित हुआ वो भी देखिए. आंकड़ों की कहानी अपनी एक अलग होती है. हम सत्ता पक्ष से सिर्फ इतना कहना चाहेंगे कि गरुड़, अहंकार और अभिमान का जो सम्मिश्रण है. उनके अप्रोच में उसको त्यागे, बहुमत का मतलब ये नहीं है कि बुद्धि का पूरा का पूरा भंडार आपके पास ही है. इसी सदन में हमने फॉर्म लॉ पास होते देखा फिर उसे वापस होते भी देखा. उन्होंने कहा कि हम हाथ जोड़कर कहेंगे कि आकंड़े के प्रबंधन आपने कर लिए लेकिन लोगों के मन में अभी भी असंतुष्टि है. अगर उसे दूर नहीं किया तो इसका हश्र कृषि कानून जैसा न हो.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा?

इससे पहले वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर गुरुवार को बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की भी प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन बिल को जब 2024 में लाया गया था तो इसे जेपीसी को अध्ययन करने के लिए दिया गया था. वक्फ पर कुछ लोगों का कब्जा था और कोई न्यायिक निगरानी नहीं रही थी. वक्फ संपत्तियों का अधूरा सर्वेक्षण कराया गया था. सभी के दिल में यही था कि वक्फ संपत्ति कानूनी दायरे में होनी चाहिए. इस देश में सभी को अधिकार है और अगर सभी को अधिकार है तो सभी को कानून के दायरे में भी रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें: 'नीतीश कुमार ने 20 वर्षों के शासनकाल में बिहार को बर्बाद कर दिया', बोले कांग्रेस नेता अजय कुमार

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget