एक्सप्लोरर

बिहार में बड़े भाई की भूमिका में आना चाहती है कांग्रेस? कृष्णा अल्लावरु का बड़ा बयान

Krishna Allavaru: बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि कांग्रेस इस बार बिहार की जनता की A टीम बनकर काम करना चाहती है. अपने संगठन को और मजबूत करना चाहती है.

Krishna Allavaru News: एक तरफ आरजेडी जेडीयू को लेकर दावा कर रही है कि उसके 12 में से 9 लोकसभा सांसद बीजेपी के पाले में चले गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ प्रभारी के बयान से सवाल उठ रहा है कि क्या महागठबंधन में ही सब कुछ ठीक नहीं है? क्या RJD से नहीं संभल रहा महागठबंधन?

बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि कांग्रेस इस बार बिहार की जनता की A टीम बनकर काम करना चाहती है. अपने संगठन को और मजबूत करना चाहती है. आने वाले विधानसभा चुनाव में अच्छा परिणाम देना चाहती है.उन्होंने आज स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस अब 'बी' टीम बनकर काम नहीं करेगी, बल्कि 'ए' टीम बनकर चुनावी मैदान में उतरेगी.

मुख्यमंत्री नीतीश पर साधा निशना

उन्होंने कहा कि महागठबंधन में अभी सीट बंटवारे पर चर्चा शुरू नहीं हुई है. इसलिए कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा नहीं कह सकता हूं. आगे उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार अब पूरी तरह खटारा हो चुकी है. बीते 20 सालों में कोई ठोस काम नहीं हुआ. अगर मुख्यमंत्री जनता से वोट मांगने जा रहे हैं, तो उनसे पूछना चाहिए कि उन्होंने 20 साल में क्या किया है?

बता दें बिहार में लगातार आरजेडी पर ज्यादा सीटों के लिए कांग्रेस दबाव बना रही है. 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महागठबंधन में 70 सीटों पर लड़ी. सिर्फ 19 सीटें ही जीत पाई थी. वहीं अब तक कांग्रेस के कई नेता बयान दे चुके हैं कि इस बार 70 से सीटें चाहिए और दो डिप्टी CM की मांग भी कांग्रेस की तरफ से लगातार की जा रही है.

'A टीम बनकर काम करना चाहती है कांग्रेस'

इसी बीच प्रभारी ने बयान दे दिया है कि कांग्रेस इस बार बिहार की जनता की A टीम बनकर काम करना चाहती है. उनके बयान से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. बता दें कि पार्टी नेताओं के साथ बैठक में शामिल होने के लिए प्रभारी कृष्णा अल्लावरु पटना पहुंचे हैं. दरअसल इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर सभी पार्टियां जोर शोर से तैयारी में जुट गई हैं. 

ये भी पढे़ंः Tejashwi Yadav: जातीय गणना के आधार पर पेश हो 2025 का बजट, तेजस्वी यादव की सरकार से मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget