एक्सप्लोरर

प्रगति यात्रा: आज मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे CM नीतीश, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, शहर में बदला ट्रैफिक रूट

Pragati Yatra: मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. करीब दो हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

Nitish Kumar Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा को लेकर आज (27 दिसंबर) मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे. यहां वे नरौली पंचायत के पंचायत भवन का निरीक्षण करेंगे. साथ ही शहर में हो रहे विकास कार्यों का मुआयना करेंगे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी सुब्रतो सेन ने बताया कि प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सीएम नीतीश नरौली पंचायत और शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे. वे शहर के लोगों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी देंगे.

एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. जिले में करीब 2000 पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे. कई रास्तों को बंद किया गया है. कई रास्तों को वन-वे किया गया है ताकि उनके (सीएम) रूट में कोई परेशानी न हो. उनके आवागमन को लेकर ट्रैफिक रूट को भी डाइवर्ट किया गया है जिससे पटना-मुजफ्फरपुर रूट प्रभावित रहेगा. 

नरौली से होगी कार्यक्रम की शुरुआत

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की शुरुआत नरौली से होगी. ऐसे में द्वारिकानगर हनुमान मंदिर चौक पर ट्रैफिक को पूरी तरह से रोक दिया जाएगा. इसके बाद जब नरौली में कार्यक्रम खत्म हो जाएगा तो सीएम वहां से मुजफ्फरपुर की तरफ आएंगे और लेप्रोसी मिशन चौक से मुजफ्फरपुर नगर निगम की सीमा में प्रवेश करेंगे. उस दौरान जेल चौक से नरौली की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा. इसके बाद सीएम लेप्रोसी मिशन से हाथी चौक, हरीसभा चौक, आम गोला, अघोरिया बाजार और रामदयालु नगर गुमटी पार करते हुए वह आरओबी का निरीक्षण करेंगे. उस रूट पर भी गाड़ियों को प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा.

कंपनीबाग से समाहरणालय तक ट्रैफिक बंद

मुख्यमंत्री बीबीगंज फ्लाईओवर का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद सर्किट हाउस जाएंगे. यहां से कलेक्ट्रेट और फिर सिकंदरपुर जाएंगे. इस दौरान कंपनीबाग से समाहरणालय तक ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा. ऐसे में आप सदर अस्पताल रोड हुए स्टेशन होकर बस स्टैंड होते हुए जा सकते हैं. उधर जूरन छपरा रोड नंबर 2 के पहले रोड बंद किया जाएगा. वहीं सभी रूट से जो शहर तक के संपर्क वाले रूट हैं उसे भी डायवर्ट किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Manmohan Singh: जब एक निवेदन पर बिहार आ गए थे मनमोहन सिंह, अब उनके निधन पर क्या बोले लालू यादव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget