एक्सप्लोरर

'आप लालू के करीबी हैं, ऐसा मत करिए...', सुनील सिंह को CM नीतीश ने दी चेतावनी? JDU-RJD और कांग्रेस का बड़ा बयान

Bihar Politics: महागठबंधन विधान मंडल दल की बैठक से बड़ी खबर निकली है. वित्त मंत्री विजय चौधरी, कांग्रेस विधायक अजित शर्मा और आरजेडी विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बयान दिया है.

पटना: आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने सीएम नीतीश कुमार और बिहार के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है जिसके बाद जेडीयू की नाराजगी बढ़ती जा रही है. आरजेडी एमएलसी और लालू यादव के करीबी सुनील कुमार सिंह ने जेडीयू कोटे के मंत्री अशोक चौधरी पर भी तीखा हमला किया था. सुनील सिंह ने उन्हें दलबदलू बताते हुए कहा कि वो नीतीश को भी धोखा देंगे. आरजेडी एमएलसी ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए बिहार सरकार के अफसरों को डाकू अंगुलिमाल और डाकू खड़क सिंह जैसा बताया था. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के विवाद के बाद से महागठबंधन में तनातनी जारी है. अब सोमवार (10 जुलाई) को महागठबंधन विधान मंडल दल की बैठक से बड़ी खबर निकली है.

सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा?

कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि सीएम नीतीश ने सुनील सिंह से बैठक में कहा कि आप अमित शाह से मिलते रहते हैं. सोशल मीडिया पर कई तस्वीर आपकी उनके साथ है. आप बीजेपी से मिले हुए हैं. आप बीजेपी से लोकसभा चुनाव का टिकट चाहते हैं. लालू परिवार के आप करीबी हैं. यह सब मत करिए. इस पर सुनील सिंह ने कहा कि मैं अमित शाह के संपर्क में नहीं हूं न बीजेपी में जाना है. सहकारिता क्षेत्र में हूं इसलिए उनसे मिला था वह सहकारिता मंत्री हैं.

वहीं वित्त मंत्री विजय चौधरी ने आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह के संदर्भ में कहा कि महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक में सीएम नीतीश ने महागठबंधन के विधायकों, विधान पार्षदों से कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया में बयानबाजी मत करिए. जो भी दिक्कत है मुझे बताइए. डिप्टी सीएम और विभागीय मंत्री को बताइए. जो समस्या होगी उसको दूर किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की है जिसमें तेजस्वी का नाम है लेकिन कोर्ट से कोई फैसला नहीं आया है. केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार में एनसीपी के नेता डिप्टी सीएम और मंत्री बने जबकि पीएम एनसीपी को भ्रष्टाचारियों की पार्टी बता रहे थे. विधानसभा में लैंड फॉर जॉब मामले में क्यों चर्चा हो?

विजय चौधरी के बयान को ही आरजेडी विधायक ने दोहराया

वहीं आरजेडी के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन भी विजय चौधरी के ही बयान को दोहराते दिखे. कहा कि महागठबंधन विधानमंडल बैठक में नीतीश और तेजस्वी ने विधायकों एवं विधान पार्षदों को मीडिया में बयानबाजी से मना किया है. दोनों ने कहा कि जो भी समस्या है वह हम दोनों को कहिए. विभागीय मंत्री से कहिए. समस्याओं को दूर किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी के इस्तीफे की मांग पर आया मां राबड़ी का बयान, सीधा-सीधा PM मोदी से पूछे ये बड़े सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget