एक्सप्लोरर

Bihar Politics: तेजस्वी के इस्तीफे की मांग पर आया मां राबड़ी का बयान, सीधा-सीधा PM मोदी से पूछे ये बड़े सवाल

Land For Job Case: विधानमंडल मॉनसून सत्र के पहले दिन जब राबड़ी देवी सदन से बाहर आईं तब उन्होंने बयान दिया. राबड़ी ने कहा कि एक ही केस को बार-बार चार्जशीट करना ये उचित नहीं है.

पटना: विधानमंडल मॉनसून सत्र के पहले दिन सोमवार (10 जुलाई) को बीजेपी विधायकों ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के इस्तीफे की मांग की. लैंड फॉर जॉब (Land For Job Case) मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की है जिसमें तेजस्वी का नाम आरोपी के तौर पर शामिल है. ऐसे में इस्तीफे की मांग को लेकर बीजेपी विधायकों ने खूब प्रदर्शन किया. बीजेपी की इस मांग पर सदन से बाहर निकलने के बाद राबड़ी देवी ने कहा कि विपक्षी दल तो मांग करेगा ही. क्या लेना देना है, एक ही केस को बार-बार चार्जशीट करना ये उचित नहीं है.

राबड़ी देवी ने कहा कि हम लोगों से जबरदस्ती की जा रही है. जो कोई भी बीजेपी के खिलाफ बोलेगा उस पर चार्जशीट, केस, मुकदमा, सीबीआई, ईडी सब लगा देंगे नरेंद्र मोदी. उनका यही काम है. कभी विकास का काम नहीं किया. 15 लाख रुपया गरीबों के खाते में नहीं गया. साल में दो करोड़ नौकरी देने की बात की थी लेकिन वो भी खत्म हो गया. कोई काम के नहीं हैं. देश का पैसा लूटकर पार्टी और सरकार चला रहे हैं. 

'मन की बात लोगों को सुनाते हैं, विकास के नाम पर कुछ नहीं'

बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश भर में पार्टी ऑफिस बनाने के लिए कहां से लाए पैसा? पूरे देश को बेच दिया. देश को तोड़ दिया. देश को लूट लिया. लूट की सरकार चला रहे हैं. मन की बात लोगों को सुनाते हैं, लेकिन विकास के नाम पर कोई चीज नहीं है. मीडिया के सवालों के जवाब पर आगे राबड़ी देवी ने कहा कि मॉल जैसा पार्टी ऑफिस बना है. कहां से पैसा आया. आप दिल्ली जाकर देखें ताज होटल बना है. 

बता दें कि विधान परिषद की कार्यवाही शोक प्रस्ताव के बाद मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. सदन से बाहर निकलीं राबड़ी देवी ने कहा कि हाउस के अंदर कोई नोकझोंक नहीं हुई. सब चीज शांत रहा.

यह भी पढ़ें- Khagaria Woman Murder: खगड़िया में महिला की बेरहमी से हत्या, आंखें निकाली, जीभ के साथ प्राइवेट पार्ट भी काटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget