एक्सप्लोरर

CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कहां से लड़ सकते हैं चुनाव? डेब्यू से पहले इस सीट की चर्चा

Bihar Assembly Election 2025: लालू की विरासत तेजस्वी के पास है. रामविलास की विरासत चिराग बढ़ा रहे हैं. इस त्रिमूर्ति में सिर्फ नीतीश ही हैं जिनकी विरासत को बढ़ाने वाला कोई दिख नहीं रहा.

Bihar Election 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) की राजनीति में डेब्यू की चर्चा जोर-शोर हो रही है. बीते शनिवार (15 मार्च, 2025) को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में जिस तरह से निशांत कुमार की एंट्री हुई या फिर कराई गई उससे ये पक्का माना जा रहा है कि जेडीयू ने राजनीति में निशांत कुमार के राजतिलक की तैयारी शुरू कर दी है. ऐसे में सवाल है कि वे राजनीति में आते हैं तो किस सीट से चुनाव लड़ेंगे? इसको लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है.

राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि निशांत अगर चुनावी पारी की शुरुआत करते हैं तो फिर उसी हरनौत से चुनाव लड़ सकते हैं जिस हरनौत से नीतीश ने सियासी पारी की शुरुआत की थी. कहा तो यह भी जा रहा है कि हरनौत से निशांत लड़ते हैं तो जीत भी तय है. अब देखना होगा कि इन चर्चाओं में कितना दम है. 

सीएम आवास में होली मिलन समारोह के क्या हैं मायने?

दरअसल होली हर साल आती है, लेकिन सालों बाद ये पहला मौका था जब मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. प्रदेश भर से एक हजार से ज्यादा जेडीयू नेता और नीतीश के वफादार कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था. औपचारिक तौर पर तो निशांत की एंट्री का कोई ऐलान नहीं हुआ लेकिन तस्वीरें बता रही थी कि जो कुछ हो रहा है वो निशांत के लिए ही हो रहा है.

सीएम आवास में जो लोग मौजूद थे उन्होंने हमें बताया कि नीतीश से ज्यादा कार्यकर्ताओं में निशांत के साथ तस्वीर खिंचवाने का क्रेज दिख रहा था. मानो हर कोई निशांत की नजर में आने की कोशिश कर रहा था. निशांत भी खुलकर कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे. हालचाल ले रहे थे. पार्टी के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने जिस अंदाज में गुलाल से निशांत को तिलक लगाया मानो ये लग रहा था कि वो पार्टी में एंट्री का राजतिलक कर रहे हैं.

हालांकि एबीपी न्यूज़ के कैमरे पर उन्होंने उनकी एंट्री के सवाल पर पत्ते नहीं खोले, लेकिन इशारों में बहुत कुछ कह दिया. कहा कि निशांत काबिल हैं. योग्य हैं लेकिन सियासत में आएंगे या नहीं इस पर निर्णय निशांत और नीतीश को लेना है. अरविंद निषाद ने इशारा किया तो समारोह से बाहर निकले जेडीयू के बड़े नेता और पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह ने बाकायदा कैमरे पर ऐलान कर दिया कि निशांत की सियासी एंट्री हो गई है.

मुख्यमंत्री आवास में मौजूद लोगों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि निशांत सीएम हाउस में न सिर्फ नेताओं से मिल रहे थे बल्कि सूबे के बड़े आला अधिकारी भी उनसे मुलाकात कर रहे थे. निशांत ने अफसरों और बड़े नेताओं के पैर पर गुलाल रखकर आशीर्वाद लिया.

बता दें कि निशांत के राजनीति में आने की मांग लंबे समय से हो रही है. पिछले कुछ दिनों से जेडीयू के कार्यकर्ता मुखर होकर डिमांड कर रहे थे. पटना में अलग अलग तरह के पोस्टर लग रहे थे. हाल के दिनों में जिस तरह से निशांत ने मीडिया में बयान देना शुरू किया उसके बाद उनकी सियासी पारी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म होने लगा था. पिछले महीने उन्होंने तीन चार बार कैमरे पर आकर पिता नीतीश कुमार को एनडीए का सीएम उम्मीदवार घोषित करने की मांग की थी.

…तो इसलिए हो रही निशांत के आने की चर्चा

निशांत कुमार बिहार के सीएम और जेडीयू के प्रमुख नीतीश कुमार के इकलौते बेटे हैं. अब तक नीतीश ने अपने बेटे को सियासत से दूर रखा था, लेकिन अब जब नीतीश उम्र के ढलान पर हैं तो सियासत की विरासत को आगे बढ़ाने वाले की जरूरत महसूस हो रही है. निशांत के रूप में नीतीश शायद समर्थकों की उस जरूरत को पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं. बिहार की राजनीति में लालू, नीतीश और रामविलास समकक्षी राजनेता माने जाते हैं. लालू की विरासत तेजस्वी के पास है. रामविलास की विरासत चिराग बढ़ा रहे हैं. इस त्रिमूर्ति में सिर्फ नीतीश ही हैं जिनकी विरासत को बढ़ाने वाला कोई दिख नहीं रहा. यही वजह है कि निशांत को लेकर इतनी चर्चा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'राजनीति में आने के लिए निशांत कुमार तैयार', JDU ने पटना में लगाया पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गयाजी में आज से विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति होंगे शामिल
गयाजी में आज से विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति होंगे शामिल
बिहार में आज भी एक्टिव रहेगा मानसून, 32 जिलों में हो रही झमाझम बारिश, कई जगहों पर अलर्ट
बिहार में आज भी एक्टिव रहेगा मानसून, 32 जिलों में हो रही झमाझम बारिश, कई जगहों पर अलर्ट
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget