एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश कुमार के साथ अब पोस्टर में बेटे निशांत भी दिख रहे, क्या JDU में होने जा रही एंट्री?

Bihar News: पटना में जेडीयू दफ्तर के बाहर एक-दो नहीं बल्कि कई पोस्टर लगे हैं. इसमें खास बात है कि सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भी जगह दी गई है.

Bihar Politics: 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) को लेकर एक तरफ जहां सारी पार्टियां तैयारी कर रही हैं वहीं दूसरी ओर सबकी निगाहें सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) की ओर भी है. सबके मन में सवाल है कि क्या निशांत कुमार राजनीति में एंट्री करने वाले हैं? हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है लेकिन अटकलें जरूर लगाई जा रहीं हैं. इसके पीछे कई कारण हैं. खुद पार्टी से जुड़े नेता-कार्यकर्ता इसकी मांग कर रहे हैं कि निशांत कुमार राजनीति में आएं. कुछ दिनों पहले इसको लेकर पटना में पोस्टर भी लगा था. एक बार फिर होली और रमजान का मौका है तो निशांत कुमार को लेकर कई पोस्टर लगाए गए हैं.

पटना में पोस्टर लगाकर होली और रमजान के साथ रामनवमी की लोगों को बधाई दी जा रही है. जेडीयू दफ्तर के बाहर एक-दो नहीं बल्कि कई पोस्टर लगे हैं. एक पोस्टर में लिखा गया है, "बंगाली समाज की ओर से इंजीनियर निशांत कुमार जी का हार्दिक स्वागत है." एक पोस्टर लगा है जिस पर लिखा गया है, "जनता दल (यू) के लोग करे पुकार पार्टी में शामिल होइए निशांत कुमार." 

नीतीश कुमार के साथ बेटे को भी मिल रही पोस्टर पर जगह

पटना के जेडीयू कार्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर में लिखा गया है, "आप सभी नगरवासियों को होली रमजान एवं राम नवमी को हार्दिक शुभकामनाएं." इस पोस्टर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी तस्वीर है. इसके अलावा जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार, राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा की तस्वीर लगाई गई है. सबसे खास और बड़ी बात है कि सीएम के साथ में उनके बेटे निशांत कुमार को भी जगह दी गई है. ऐसे में यह तो तय है कि निशांत को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है.

हालांकि निशांत कुमार ने राजनीति में एंट्री से फिलहाल इनकार किया है. बड़ी बात है कि नीतीश कुमार की ओर से भी इसको लेकर अभी खुलकर कुछ नहीं कहा जा रहा है. हालांकि पार्टी से जुड़े नेता जरूर कह रहे हैं कि निशांत कुमार को पार्टी में आना चाहिए. अब देखना होगा कि विधानसभा का चुनाव है तो उससे पहले क्या कुछ निर्णय लिया जाता है.

यह भी पढ़ें- Munger News: मुंगेर के ASI संतोष कुमार की मौत, पटना में इलाज के दौरान तोड़ा दम, RJD-BJP आमने-सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget