एक्सप्लोरर

Bihar News: नीतीश कुमार ने जब अपने मंत्री के कंधे पर रख दिया सिर, कहने लगे- हम प्रेम करते हैं... समझिए पूरा माजरा

Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे. इसी दौरान की घटना है. स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया था.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) का कई बार अलग-अलग अंदाज देखने को मिलते रहता है. अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपनी पार्टी के मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) की गर्दन पकड़ ली थी. आज गुरुवार (21 सितंबर) को एक बार फिर अशोक चौधरी पर ही सीएम नीतीश कुमार का प्रेम छलक पड़ा. वह अशोक चौधरी के गले से लिपट गए. कहने लगे हम इनसे प्रेम करते हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि हम इनको (अशोक चौधरी) देखते हैं तो देखकर खुश होते हैं.

अब समझिए पूरा माजरा क्या है. गुरुवार को स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन एसके मेमोरियल हॉल परिसर में किया गया था. यहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे. कार्यक्रम के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे. इसी दौरान पत्रकार पूछने लगे कि माथा लड़ाने वाला क्या मामला है सर, बता दीजिए. यह दो-तीन बार हो गया है. टीका लगाने का मामला है क्या?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हंसते हुए अपनी प्रतिक्रिया देने लगे. कहा कि ऐसा नहीं है. यह मत कहिए. यह तो हम लोगों का प्रेम है. हम इनसे (अशोक चौधरी) बहुत प्रेम करते हैं. हम टीका के खिलाफ नहीं हैं. किसी धर्म के खिलाफ नहीं हैं. हम पूजा के खिलाफ नहीं हैं. हम सबकी इज्जत करते हैं. देश भर में सात धर्म है यहां 6 है. हम सबके लिए काम करते हैं. जब हम अशोक चौधरी को टीका लगाए देखते हैं तो इनको देखकर खुश होते हैं. छोटू सिंह को देखते हुए सीएम ने कहा कि यह हमारी ही पार्टी के हैं. यह भी टीका लगाते हैं. हम टीका के पक्ष में हैं.

क्या है गर्दन पकड़ने वाला मामला?

18 सितंबर को गांधी मैदान के पास मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति शिवसागर रामगुलाम की जयंती के मौके पर कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार पत्रकारों से बात कर रहे थे. इस दौरान उनकी नजर एक पत्रकार पर पड़ी जिसने टीका लगाया था. नीतीश कुमार ने यह देखकर पीछे पलटते हुए अपने एक मंत्री को खोजने लगे थे. वे मंत्री अशोक चौधरी को तलाश रहे थे जो थोड़ा पीछे रह गए थे. अशोक चौधरी ने भी टीका लगा रखा था. मंत्री जैसे पहुंचे तो सीएम ने पीछे से उनकी गर्दन पकड़ ली और खींचकर आगे लेकर आने लगे. इसके बाद सीएम नीतीश ने अशोक चौधरी की गर्दन को पीछे से पकड़कर खींचते हुए उस पत्रकार के पास लेकर गए और दोनों के माथे को मिला दिया था. इसी पर आज पत्रकार सवाल पूछ रहे थे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: '2024 का इंतजार क्यों? तुरंत लागू किया जा सकता था...', महिला आरक्षण बिल पर बोले CM नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget