एक्सप्लोरर

Bihar Politics: '2024 का इंतजार क्यों? तुरंत लागू किया जा सकता था...', महिला आरक्षण बिल पर बोले CM नीतीश कुमार

Nitish Kumar Reaction on Women Reservation Bill: भोला पासवान शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया था. यहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने गुरुवार (21 सितंबर) को महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) और जातीय गणना पर कहा कि ये तो हो जाना चाहिए था. इतनी देर क्यों हो रही है? 2024 की क्या जरूरत है? ये तो तुरंत लागू किया जा सकता था. हर दस साल पर हो रहा था. 1931 से शुरू हुआ. अब नहीं कर रहे हैं तो वो लोग जानें. लेकिन यह (महिला आरक्षण) अच्छी बात है. इसमें कुछ देरी होगी, लेकिन जब भी यह लागू होगा यह महिलाओं के लिए अच्छा होगा.

दरअसल, गुरुवार (21 सितंबर) को स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन एसके मेमोरियल हॉल परिसर में किया गया था. यहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे. इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री इजराइल मंसूरी भी शामिल हुए. सबने स्वर्गीय भोला पासवान की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की.

सीताराम येचुरी से मुलाकात पर क्या कहा?

सीताराम येचुरी से मुलाकात को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आप जानते हैं कि विपक्ष के लोगों के बीच में हम लोगों की एकता हुई है. आपस में बात होती है जो यहां आते हैं आपस में बात करते हैं. उस पर कुछ कहने की जरूरत नहीं है. सबको बुलाकर आगे बढ़ाना है. भोपाल में 'इंडिया' गठबंधन की रैली टल जाने पर जब पत्रकारों ने नीतीश कुमार से सवाल किया तो वे समझ नहीं पाए. इस पर विजय चौधरी ने कहा कि वो रैली अभी फाइनल ही नहीं थी वह कहा जा रहा है कि टल गई.

इस सवाल पर कि बीजेपी का कहना है कि कोई काम ही नहीं दिख रहा है आपका. इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि वो लोग (बीजेपी) तो कहेगा कि कोई काम नहीं करते हैं, तो आप लोगों (मीडिया) पर तो कब्जा किए हुए है. आप ही जब जानिएगा तो एक बार लिख ही न दीजिएगा. एक बार जब उन लोगों से मुक्ति मिलेगी तो आप सबको अधिकार मिलेगा. आप लोगों को पता नहीं होगा कि हमलोगों का पत्रकारों से क्या संबंध है.

यह भी पढ़ें- Women Reservation Bill: आरक्षण के बाद बदल जाएगी तस्वीर, जानिए बिहार से अभी कितनी हैं महिला सांसद और विधायक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना एक्सपो के 8वें दिन उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, छठ महापर्व को लेकर खरीददारों में उत्साह
पटना एक्सपो के 8वें दिन उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, छठ महापर्व को लेकर खरीददारों में उत्साह
बिहार: CM सम्राट चौधरी की टैक्सपेयर्स से अपील, बोले- छोड़ दें 125 यूनिट फ्री बिजली
बिहार: CM सम्राट चौधरी की टैक्सपेयर्स से अपील, बोले- छोड़ दें 125 यूनिट फ्री बिजली
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'लोकतंत्र को कुचला जा रहा है', INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर तेजस्वी की हुंकार
'लोकतंत्र को कुचला जा रहा है', INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर तेजस्वी की हुंकार

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget