एक्सप्लोरर

'कोरोना घोटाले' पर CM नीतीश कुमार बोले- प्रिंसिपल सेक्रेटरी से हुई बात, की जा रही है कार्रवाई

राज्य में कोरोना टेस्ट के डेटा की धोखाधड़ी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मामले की जांच की गई है और दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है.

पटना: बिहार में कोरोना टेस्टिंग के नाम पर गड़बड़ी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सीएम नीतीश ने कहा कि मामले की जांच की गई है और दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस मामले में वो प्रिंसिपल सेक्रेटरी से जानकारी ले चुके हैं.

राज्य में कोरोना टेस्ट के डेटा की धोखाधड़ी पर बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा, ''मैंने इसके बारे में प्रिंसिपल सेक्रेटरी से बात की है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की गई है और 22 जिलों पर निगरानी की जा चुकी है. यह एक स्थान पर देखा गया था और कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने समाचार पत्र के पत्रकार से भी बात की, जिसने इसकी रिपोर्ट की.''

ये है पूरा मामला

बता दें कि बिहार में कोरोना की जांच रिपोर्ट के डेटा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. सरकारी अस्पतालों में दी गई कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट के डेटा में मरीजों का मोबाइल नंबर गलत दर्ज किया गया है. ये खुलासा जमुई के सरकारी अस्पताल में कोविड डेटा के एंट्री की जांच में हुआ है. डेटा में मोबाइल नंबर की जगह 10 जीरो लिख दिए गए.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जमुई के बरहट प्राइमरी हेल्थ सेंटर में कोविड डेटा की एंट्री में 48 में से 28 लोगों के 'मोबाइल नंबर' दस जीरो (0000000000) के रूप में लिख दिए. इन लोगों ने इसी साल 16 जनवरी को कोरोना टेस्ट कराया था. 25 जनवरी को भी कोरोना टेस्ट के डेटा में 83 में से 46 लोगों के मोबाइल नंबर की जगह दस जीरो लिख दए गए. इसके अलावा जिले के एक और PHC जमुई सदर में 16 जनवरी को 150 लोगों के डेटा में से 73 के मोबाइल नंबर की जगह जीरो का इस्तेमाल किया गया.

आखिर जिम्मेदार कौन?

इंडियन एक्सप्रेस ने जमुई, शेखपुरा और पटना के छह पीएचसी में कोविड टेस्ट के 885 एंट्री की जांच की है. इस दौरान खुलासा हुआ कि जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, उनमें से अधिकतर मरीजों का मोबाइल नंबर गलत लिखा गया है. इन सरकारी अस्पतालों से ये डेटा जिला मुख्यालय पटना भेजा जाता है.

जिला मुख्यालय में डेटा एंट्री स्टाफ ने जमीनी स्तर पर काम करने वाले PHC के कर्मचारियों को दोषी ठहराया है. उन्होंने दावा किया कि सिस्टम में डेटा अपलोड करते समय 10 अंकों का मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होता है. PHC के कर्मचारी एंट्री सब्मिट करने के लिए मोबाइल नंबर के कॉलम में 10 जीरों भर देते हैं.

वहीं जमुई के एक वरिष्ठ जिला अधिकारी ने कहा, "अब जब नकली डेटा हमारे संज्ञान में आया है, तो हम पीएचसी स्तर पर इसकी जांच करेंगे. ये PHCs जमुई सदर जैसे शहरों में या इसके आस-पास हैं. यह विश्वास करना मुश्किल है कि कुछ लोगों के पास सेलफोन नहीं था. अगर व्यक्ति के पास सेलफोन नहीं है, तो सामान्य प्रोटोकॉल यह है कि टेस्ट पॉजिटिव होने पर हमें किसी रिश्तेदार या किसी करीबी का नंबर लेना होता है."

यह भी पढ़ें-

क्या आप 0000000000 जैसा मोबाइल नंबर जानते हैं? नहीं न, लेकिन बिहार में ऐसा कमाल हुआ है, जानिए- माजरा

बिहार में प्रशांत किशोर के घर पर चला प्रशासन का बुलडोज़र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget