एक्सप्लोरर

क्या आप 0000000000 जैसा मोबाइल नंबर जानते हैं? नहीं न, लेकिन बिहार में ऐसा कमाल हुआ है, जानिए- माजरा

बिहार के जमुई, शेखपुरा और पटना के छह पीएचसी में कोविड टेस्ट के 885 एंट्री की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. जिन लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, उनमें अधिकतर मरीजों का मोबाइल नंबर गलत लिखा गया.

पटना: बिहार में कोरोना की जांच रिपोर्ट के डेटा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. सरकारी अस्पतालों में दी गई कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट के डेटा में मरीजों का मोबाइल नंबर गलत दर्ज किया गया है. ये खुलासा जमुई के सरकारी अस्पताल में कोविड डेटा के एंट्री की जांच में हुआ है. डेटा में मोबाइल नंबर की जगह 10 जीरो लिख दिए गए.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जमुई के बरहट प्राइमरी हेल्थ सेंटर में कोविड डेटा की एंट्री में 48 में से 28 लोगों के 'मोबाइल नंबर' दस जीरो (0000000000) के रूप में लिख दिए. इन लोगों ने इसी साल 16 जनवरी को कोरोना टेस्ट कराया था. 25 जनवरी को भी कोरोना टेस्ट के डेटा में 83 में से 46 लोगों के मोबाइल नंबर की जगह दस जीरो लिख दए गए. इसके अलावा जिले के एक और PHC जमुई सदर में 16 जनवरी को 150 लोगों के डेटा में से 73 के मोबाइल नंबर की जगह जीरो का इस्तेमाल किया गया.

आखिर जिम्मेदार कौन? इंडियन एक्सप्रेस ने जमुई, शेखपुरा और पटना के छह पीएचसी में कोविड टेस्ट के 885 एंट्री की जांच की है. इस दौरान खुलासा हुआ कि जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, उनमें से अधिकतर मरीजों का मोबाइल नंबर गलत लिखा गया है. इन सरकारी अस्पतालों से ये डेटा जिला मुख्यालय पटना भेजा जाता है.

जिला मुख्यालय में डेटा एंट्री स्टाफ ने जमीनी स्तर पर काम करने वाले PHC के कर्मचारियों को दोषी ठहराया है. उन्होंने दावा किया कि सिस्टम में डेटा अपलोड करते समय 10 अंकों का मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होता है. PHC के कर्मचारी एंट्री सब्मिट करने के लिए मोबाइल नंबर के कॉलम में 10 जीरों भर देते हैं.

वहीं जमुई के एक वरिष्ठ जिला अधिकारी ने कहा, "अब जब नकली डेटा हमारे संज्ञान में आया है, तो हम पीएचसी स्तर पर इसकी जांच करेंगे. ये PHCs जमुई सदर जैसे शहरों में या इसके आस-पास हैं. यह विश्वास करना मुश्किल है कि कुछ लोगों के पास सेलफोन नहीं था. अगर व्यक्ति के पास सेलफोन नहीं है, तो सामान्य प्रोटोकॉल यह है कि टेस्ट पॉजिटिव होने पर हमें किसी रिश्तेदार या किसी करीबी का नंबर लेना होता है."

ये भी पढ़ें- CM नीतीश पर तेजस्वी ने कसा तंज, कहा- 'अमृत' मंथन कर कोरोना जांच के नाम पर किया घोटाला वैलेंटाइन डे को लेकर बजरंग दल ने की जारी किया फरमान, प्रेमी युगलों को दी ये चेतावनी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Supual News: सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget