एक्सप्लोरर

बड़ी दुविधा है इस राह में! 2025 में CM नीतीश के नेतृत्व पर 'बड़े साहब' ने 'उलझाया', किसी और ने 'सुलझाया'

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान के बाद अब बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का बयान आया है. पढ़िए दिलीप जायसवाल ने क्या कहा है.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2025 में एनडीए का नेतृत्व करेंगे या नहीं इसको लेकर लगातार गठबंधन के नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. बीजेपी की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार (18 दिसंबर) को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य में 2025 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा.

सबसे बड़ा सवाल है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर क्यों सवाल उठा है? दरअसल एक निजी समाचार चैनल के साथ साक्षात्कार के दौरान बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीधा जवाब देने से उस समय परहेज किया था जब उनसे यह पूछा गया था कि क्या राजग बिहार में महाराष्ट्र जैसी रणनीति अपनाएगा जहां वह मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित किए बिना चुनाव में उतरा और भारी जीत हासिल की? अमित शाह ने कहा था, "हम एक साथ बैठेंगे और इस मुद्दे पर निर्णय लेंगे. एक बार जब हम निर्णय ले लेंगे, तो हम आपको बताएंगे."

…और तेज हो गईं अटकलें

अमित शाह के इस जवाब से यहां (बिहार) के राजनीतिक हलकों में नीतीश कुमार के भाग्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं जो करीब दो दशकों से मुख्यमंत्री पद पर आसीन हैं. हालांकि इस बारे में दिलीप जायसवाल से पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख के रूप में मैं आपको बता सकता हूं कि हमें 2025 में नीतीश कुमार को नेता मानकर राजग की जीत के लिए काम करने के निर्देश दिए गए हैं. अमित शाह के बयान को उचित संदर्भ में देखा जाना चाहिए."

'कभी भी किसी व्यक्ति द्वारा नहीं लिया जाता निर्णय'

नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में मंत्री जायसवाल ने कहा, "नेतृत्व पर निर्णय एक ऐसी चीज है जिसे लेने के लिए मैं प्रदेश अध्यक्ष होने के बावजूद सक्षम नहीं हूं. पार्टी का संविधान कुछ ऐसा है जिसका शाह जैसे शीर्ष नेता भी पालन करते हैं, इसलिए उन्होंने ऐसे मुद्दे पर टिप्पणी नहीं करने का फैसला किया. कभी भी किसी व्यक्ति द्वारा निर्णय नहीं लिया जाता है."

इस बीच 'इंडिया' गठबंधन के एक घटक दल भाकपा (माले) लिबरेशन ने कहा कि नीतीश कुमार को बीजेपी के "विश्वासघाती चरित्र" के खिलाफ सतर्क रहने की जरूरत है. बिहार विधानसभा में भाकपा (माले) विधायक दल के नेता महबूब आलम ने दावा किया, "नीतीश कुमार को बीजेपी ने बंधक बना लिया है. वह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सके. दोनों ने हाल ही में भड़काऊ भाषण दिए थे."

यह पूछे जाने पर कि क्या 'इंडिया' गठबंधन नीतीश कुमार का स्वागत करेगा? इस पर वामपंथी नेता ने कहा, "हम उस संदर्भ में नहीं सोच रहे हैं. मैं सिर्फ नीतीश कुमार को एक सलाह दे रहा हूं जो अपनी सारी विश्वसनीयता खोने का जोखिम उठा रहे हैं."

यह भी पढ़ें- बिहार में कांग्रेस-RJD अलग-अलग लड़ेगी विधानसभा चुनाव? सांसद तारिक अनवर ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Samastipur Murder: गैंगवार में डबल मर्डर! समस्तीपुर में प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या
गैंगवार में डबल मर्डर! समस्तीपुर में प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या
पटना PMCH में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 4 सूत्री मांगों को लेकर OPD और OT रहेगी ठप
पटना PMCH में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 4 सूत्री मांगों को लेकर OPD और OT रहेगी ठप
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget