एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 2024 को लेकर क्या है सीएम नीतीश कुमार का प्लान? JDU अध्यक्ष ललन सिंह ने कर दिया खुलासा

जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बतौर पीएम पद के चेहरे की चर्चा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) प्रधानमंत्री का चेहरा होंगे? ये सवाल चर्चा में है. इस बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने प्रतिक्रिया दी है. जेडीयू की तरफ से शुक्रवार को कहा कि अगर अन्य दल चाहें तो नीतीश कुमार एक विकल्प हो सकते हैं. जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का मुख्य ध्यान 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने पर है.

ललन सिंह ने कहा कि वह अगले सप्ताह बिहार विधानसभा में विश्वास मत के बाद विभिन्न दलों के नेताओं से मिलने के लिए राष्ट्रीय राजधानी का दौरा करेंगे. सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री और जेडीयू के मुख्य चेहरा कुमार विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के दावेदार नहीं हैं. अन्य विपक्षी दलों द्वारा उन्हें यह दावेदारी संभालने के लिए समर्थन देने के मामले में पार्टी के रुख के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा, ‘‘यदि अगर अन्य दल चाहें तो वह एक विकल्प हो सकते हैं.’’

जेडीयू अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य सिंह ने कहा कि बिहार में नई सरकार बनाने के लिए बीजेपी से नाता तोड़ने और अपने प्रतिद्वंद्वियों के साथ गठबंधन करने के बाद शरद पवार और अरविंद केजरीवाल सहित कई विपक्षी नेताओं ने कुमार को बधाई दी.

बीजेपी को हराने के लिए सभी दलों को एकजुट होकर लड़ना चाहिए

उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार से मुकाबला करने के लिए नेतृत्व पर फैसला करने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साथ बैठना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी को हराने के लिए सभी दलों को एकजुट होकर लड़ना चाहिए और बाद में तय करना चाहिए कि उनका नेता कौन होगा. दोनों विकल्प हैं, नीतीश कुमार बीजेपी से मुकाबला करने वाली अन्य सभी पार्टियों को एक मंच पर लाने के लिए काम करेंगे, ताकि उसके शासन के समक्ष एकजुट होकर चुनौती पेश की जा सके.’’

Bihar Politics: 29 अगस्त को JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की होगी बैठक, मौजूदा राजनीतिक हालात पर होगा मंथन

बीजेपी की संख्या बहुमत के आंकड़े से नीचे आएगी

ललन सिंह ने बिहार में 40 लोकसभा सीटों में से कम से कम 35 सीटें जीतने के बीजेपी के लक्ष्य का जिक्र करते हुए दावा किया कि पार्टी बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 2019 में जीती सीटों में से 40 सीट हार जाएगी. उन्होंने दावा किया कि 40 सीट हारने के बाद बीजेपी की संख्या बहुमत के आंकड़े से नीचे आ जाएगी. गौरतलब है कि बीजेपी ने 2019 के चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

Bihar News: गया में CM नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सूखे की स्थिति का जायजा लेने निकले थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget