एक्सप्लोरर

CM नीतीश की चौथे चरण की प्रगति यात्रा का शेड्यूल जारी, 11 दिन में 7 जिलों का करेंगे दौरा

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तीसरे चरण की प्रगति यात्रा 27 जनवरी को खत्म होगी. इसके बाद 1 फरवरी से प्रगति यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत होगी.

Bihar News: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. उससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे बिहार में प्रगति यात्रा निकाल रहे हैं. अब मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के चौथे चरण का शेडयूल जारी कर दिया गया है. इसके अनुसार मुख्यमंत्री 11 दिन में सात जिलों का दौरा करेंगे. प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश न केवल विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे बल्कि जनता से भी सीधा संवाद करेंगे. 

चौथे चरण की प्रगति यात्रा का शेड्यूल 
सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा की शुरुआत अगले महीने यात्रा 1 फरवरी से होने वाली है. 1 फरवरी को मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान भागलपुर पहुंचेंगे. शाम को वे पटना लौट जाएंगे. इसके बाद 2 फरवरी को मुख्यमंत्री बांका में प्रगति यात्रा के दौरान विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे. 6 फरवरी को मुंगेर, 8 फरवरी को लखीसराय और शेखपुरा, 10 फरवरी को जमुई और 11 फरवरी को यात्रा के अंतिम दिन नवादा पहुंचेंगे.

27 जनवरी को खत्म होगी तीसरे चरण की यात्रा
फिलहाल प्रगति यात्रा का तीसरा चरण चल रहा है जो 16 जनवरी को शुरू हुआ था और 27 जनवरी को खत्म होगा. तीसरे चरण की यात्रा में मुख्यमंत्री 12 दिनों में 7 जिलों के दौरे पर हैं. इससे पहले दूसरे चरण में पांच जिलों का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपयों की योजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन किया. तीसरे चरण की यात्रा के दौरान बीती 23 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा जिले में पहुंचे थे. यहां उन्होंने 210 करोड़ रुपये से अधिक की 52 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया.

सहरसा में सत्तरकटैया प्रखंड के मेनहा गांव में 10+2 उच्च विद्यालय परिसर में विद्यालय भवन का उद्घाटन किया. खेल मैदान एवं अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण किया. भ्रमण के दौरान राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के लिए चिह्नित भूमि का भी निरीक्षण किया. विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों को स्वीकृत राशि का चेक भी प्रदान किया.

यह भी पढ़ें: केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक 3 दिन के बांका दौरे पर, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें पूरी डिटेल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?
'बिहार में राजनीति करनी है तो...', JDU के संजय झा का बड़ा बयान
'बिहार में राजनीति करनी है तो...', JDU के संजय झा का बड़ा बयान

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget