एक्सप्लोरर

केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक 3 दिन के बांका दौरे पर, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें पूरी डिटेल

Banka News: केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश के 112 आकांक्षी जिलों में बांका भी शामिल है. यहां कोई भी कमियां पाई जाएगी उसे दुरुस्त करवाया जाएगा.

Bihar News: नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा के केंद्रीय राज्य मंत्री सह प्रधानमंत्री आकांक्षी जिला प्रभारी मंत्री श्रीपद येसो नाइक शुक्रवार को बांका के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे. इस दौरान बांका परिसदन में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश के 112 आकांक्षी जिलों में बांका भी शामिल है. वे नीति आयोग के द्वारा आकांक्षी जिले के तहत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए बांका पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि इस जिले की केंद्र सरकार द्वारा हर संभव मदद की जा रही है.

‘बांका जिले को विकसित जिले की श्रेणी में लाया जाएगा’
मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने कहा कि नीति आयोग द्वारा बांका में मुख्य रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों का जायजा लेते हुए उसकी विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि जहां कोई कमियां पाई जाएगी उसे दुरुस्त किया जाएगा, ताकि लोगों तक उसका फायदा पहुंच सके और बांका जिला विकसित जिले की श्रेणी में आ सके.

‘बिजली उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं’
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है, इसके लिए सरकार हर स्तर पर ध्यान दे रही है. उन्होंने कहा कि जहां भी इलेक्ट्रॉनिक मीटर को लेकर उपभोक्ताओं को आशंका होती है उसके निवारण के लिए विभाग के कर्मी का प्रयास जारी है. वैसे जगहों पर आशंका के निवारण के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीटर और पुराने मीटर से बिजली बिल का मूल्यांकन किया जा रहा है, जिसमें मामूली अंतर देखा जा रहा है. सरकार की हरसंभव कोशिश रहती है कि किसी भी बिजली उपभोक्ता को बिजली का कम से कम बिल भुगतान करना पड़े उस स्तर पर कार्य जारी है.

बांका में अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक 
उन्होंने आगे लोगों से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना का लाभ उठाएं जो घर में बिजली की जरूरत पूरी करने के साथ-साथ कमाई का भी जरिया बनेगा. केंद्रीय राज्य मंत्री आज शनिवार को दो स्वास्थ्य केंद्रों, दो विद्यालय एवं दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने वाले हैं. इसके अलावा ओढ़नी डैम पर मछली पालन एवं रजौन प्रखंड अंतर्गत बिहार के पहले स्मार्ट विलेज बाबरचक का जायजा लेते हुए आसपास के क्षेत्र के लोगों से मिलकर विकास योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करेंगे. वे शनिवार शाम को बांका के अधिकारियों के साथ परिसदन में समीक्षा बैठक करेंगे. रविवार को आरएमके मैदान में झंडोत्तोलन के बाद वे बांका से देवघर और देवघर से बेंगलुरु के लिए रवाना हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: ‘हमारा संघर्ष जारी, हमारी पार्टी पिछड़ों का हक दिलाकर रहेगी,’ VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget