एक्सप्लोरर

'बिहार में राजनीति करनी है तो...', JDU के संजय झा का बड़ा बयान

संजय कुमार झा ने बुधवार को वैशाली जिले के हिलालपुर में आयोजित 'फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद' कार्यक्रम में शामिल हुए. इस मौके पर फरक्का बराज और फरक्का जल संधि पर चर्चा हुई.

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है. संजय झा ने कहा है कि जेडीयू का भविष्य किसी भी पार्टी से 20 है 19 नहीं हो सकता है. बिहार में किसी को भी राजनीति करनी तो जेडीयू के आसपास रहना होगा, ये ध्यान रखिएगा. 

संजय कुमार झा ने बुधवार (07 अक्टूबर, 2026) को यह बयान वैशाली के हिलालपुर में दिया है. 'फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद' कार्यक्रम में वे शामिल हुए. इस मौके पर संजय झा ने नीतीश कुमार के कामकाज की तारीफ भी की. उन्होंने कहा, "अगले 100 वर्ष तक नीतीश कुमार का नाम और काम लोगों के दिमाग में, जेहन में रहेगा."

फरक्का बराज और फरक्का जल संधि पर चर्चा

इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और स्वास्थ्य मंत्री सह वैशाली जिले के प्रभारी मंत्री निशांत कुमार भी उपस्थित थे. इस मौके पर फरक्का बराज और फरक्का जल संधि से बिहार को पिछले 30 वर्षों में बाढ़ और सुखाड़ के रूप में हुए भारी नुकसान को लेकर चर्चा हुई. 

यह भी पढ़ें- CEC के खिलाफ आंदोलन पर राकेश टिकैत का बड़ा बयान, 'ये फर्जी तरीके…'

संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार शुरू से ही फरक्का बराज और फरक्का जल संधि से बिहार को हो रहे नुकसान का मुद्दा विभिन्न मंचों पर उठा रहे थे. जब वे मुख्यमंत्री थे, उनके निर्देश पर राज्य सरकार के प्रतिनिधि ने कई मौकों पर केंद्र के समक्ष बिहार की जल जरूरतों का मुद्दा उठाया था.

नई व्यवस्था की मांग

आगे कहा, "दिसंबर 2026 में इस संधि की 30 वर्षों की समय अवधि समाप्त हो रही है, हमारी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) का मानना है कि इसका नवीनीकरण नहीं होना चाहिए. बिहार को अगले 25 वर्षों तक, यानी वर्ष 2050 तक पानी की जितनी जरूरत होगी, उसे ध्यान में रख कर ही कोई नई व्यवस्था होनी चाहिए." 

जेडीयू नेता और राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि हम लोगों का प्रयास है कि 30 साल पहले बिहार के साथ जो अन्याय हुआ था, उसे इस साल खत्म किया जाए. 

यह भी पढ़ें- जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
Advertisement

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget