एक्सप्लोरर

राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला

राजगीर में 11 अक्टूबर से पहली बार रणजी ट्रॉफी मैच होगा. बिहार और यूपी की टीमें आमने-सामने होंगी. निर्माण कार्य के चलते पहले मैच में दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा.

नालंदा के राजगीर में 11 अक्टूबर से पहली बार रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जाएगा. नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बिहार और उत्तर प्रदेश की टीमें आमने-सामने होंगी. चार दिवसीय यह मैच 14 अक्टूबर तक चलेगा. खास बात यह है कि स्टेडियम में होने वाले इस पहले रणजी मुकाबले को देखने के लिए दर्शकों को प्रवेश नहीं मिलेगा. निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है.

पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में पुनर्निर्माण का काम चल रहा है. इसी वजह से इस सीजन बिहार के घरेलू रणजी मैच राजगीर में खेले जा रहे हैं. बिहार यहां तीन घरेलू मुकाबले खेलेगा. यूपी के बाद 17 से 20 जनवरी 2027 तक जम्मू-कश्मीर और 24 से 27 जनवरी तक विदर्भ की टीम राजगीर में उतरेगी.

यह भी पढ़ें- बिहार के ‘डस्टबिन घोटाले’ पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

एलीट ग्रुप में बिहार की कड़ी परीक्षा

पिछले सीजन में प्लेट ग्रुप का खिताब जीतकर बिहार ने एलीट ग्रुप में जगह बनाई है. अब टीम के सामने मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खुद को साबित करने की चुनौती है. बिहार-यूपी मुकाबले में उत्तर प्रदेश के रिंकू सिंह और बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर खास नजर रहेगी.

प्रशासन ने परखी स्टेडियम की तैयारियां

मुकाबले से पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने मैदान, पिच, ड्रेसिंग रूम, वीआईपी लाउंज, खिलाड़ियों के आवासन, भोजन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. दर्शक दीर्घा में अभी फिनिशिंग और निर्माण कार्य चल रहा है. इसी कारण पहले मैच में दर्शकों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है. निर्माण पूरा होने के बाद आगे के मुकाबलों में दर्शकों की एंट्री को लेकर फैसला होगा.

1,121 करोड़ की लागत से तैयार हुआ खेल परिसर

करीब 90 एकड़ में विकसित हो रहे इस खेल परिसर का मुख्य स्टेडियम 72,843 वर्गमीटर में फैला है. इसमें 40 से 45 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी. परियोजना की शुरुआत 12 अक्टूबर 2018 को हुई थी और इसकी संशोधित लागत 1,121.41 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है. स्टेडियम में छह विशेष पिचें तैयार की गई हैं. इनमें महाराष्ट्र की लाल मिट्टी और पश्चिम बंगाल की घास का इस्तेमाल किया गया है.

बारिश और डे-नाइट मैच की भी सुविधा

मैदान में बारिश के पानी की तुरंत निकासी के लिए आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम और परफोरेटेड पाइप लगाए गए हैं. डे-नाइट मैचों के लिए हाईमास्ट फ्लडलाइट्स और आधुनिक स्कोरबोर्ड भी लगाए गए हैं. खिलाड़ियों और अतिथियों के लिए जी-प्लस फाइव पैवेलियन बनाया गया है. परिसर में छह स्पोर्ट्स हॉल, हॉकी अभ्यास मैदान और हॉस्टल ब्लॉक भी तैयार किए जा रहे हैं.

बिहार की टीम चार बाहरी मुकाबले भी खेलेगी. 18 से 21 अक्टूबर तक वडोदरा, 26 से 29 अक्टूबर तक इंदौर में, 2 से 5 नवंबर तक पणजी में और 1 से 4 फरवरी 2027 तक पुडुचेरी में मुकाबला होगा. राजगीर में रणजी मैचों की शुरुआत से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलने और बिहार में खेल पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार, महंगाई से लेकर ‘वोट चोरी’ तक सवाल

नूरनैन अली एक कंसल्टेंट राइटर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य सरकार की नीतियों और क्राइम रिपोर्टिंग में है. उन्हें चुनावी कवरेज का लंबा अनुभव है. उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2019 और 2024 तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 जैसे महत्वपूर्ण चुनावों को कवर किया है.  
नूरनैन अली साल 2014 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार और हरियाणा से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग की है. वे टोटल टीवी, रफ्तार न्यूज, एसएमबीसी स्वराज, ईटीवी भारत, वे2न्यूज और लल्लूराम जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पत्रकारिता के अलावा उन्हें खाना बनाना, किताबें पढ़ना और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में देखना पसंद है. वे गजल, कव्वाली और 90 के दशक के हिंदी गानों के भी शौकीन हैं.  
उन्होंने बीए (राजनीति शास्त्र एवं भूगोल) की शिक्षा प्राप्त की है. इसके साथ ही पत्रकारिता एवं विज्ञापन में 2 वर्षीय डिप्लोमा और ग्रामीण विकास में मास्टर्स किया है.  

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
Advertisement

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल
बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल
Embed widget