एक्सप्लोरर

Bihar Politics: आज से मैदान में उतरने जा रहे CM नीतीश के खास, क्या है मनीष वर्मा का प्लान? जानें

Bihar News: कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम के तहत मनीष वर्मा आज मुजफ्फरपुर पहुंच रहे हैं. मनीष वर्मा दो दिन मुजफ्फरपुर में रहेंगे. इसके बाद दो दिनों के लिए सीवान रवाना होंगे.

JDU Manish Verma: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियों और उससे जुड़े नेताओं की तैयारी शुरू हो गई है. कुछ दिनों पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) यात्रा पर निकले थे. बीते बुधवार (25 सितंबर) से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) निकले हैं. अब सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के करीबी और जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा भी मैदान में आज (27 सितंबर) से उतरने जा रहे हैं. 

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा-निर्देश के बाद पार्टी की ओर तय किए गए सांगठनिक कार्यक्रम के मुताबिक बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया जा रहा है. मुजफ्फरपुर से आज (शुक्रवार) इसकी शुरुआत होने जा रही है. 20 जनवरी 2025 को नालंदा में इसका समापन होगा. जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा सभी जिलों में मुख्य अतिथि होंगे. 

कार्यक्रम के तहत क्या है प्लान?

कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम के तहत मनीष वर्मा आज (27 सितंबर) मुजफ्फरपुर पहुंच रहे हैं. यहां एलएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम में पंचायत से लेकर प्रखंड और जिला स्तर के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल होंगे. संबोधन के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जिले के सभी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों से मुलाकात भी करेंगे.

मनीष वर्मा दो दिन मुजफ्फरपुर में रहेंगे. इस दौरान वे पार्टी के पदाधिकारियों के साथ-साथ जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए समाजसेवी और बुद्धिजीवियों के साथ संवाद करेंगे. मनीष वर्मा की इस यात्रा के जरिए पार्टी के कार्यकर्ता हों या फिर समाजसेवी, वे अपने क्षेत्र से संबंधित शिकायत-सुझाव पार्टी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक पहुंचा सकते हैं. 29 सितंबर को मनीष वर्मा मुजफ्फरपुर से सीवान के लिए रवाना होंगे. सीवान में भी दो दिवसीय कार्यक्रम रखा गया है.

यह भी पढ़ें- औरंगाबाद और काराकाट क्यों हार गए NDA के प्रत्याशी? यात्रा पर निकले उपेंद्र कुशवाहा का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget