एक्सप्लोरर

चुनाव से पहले क्या बिहार में होगा कोई सियासी खेल? CM नीतीश कुमार ने साफ कर दी तस्वीर

Bihar CM Nitish Kumar: संत रविदास जयंती पर एससी-एसटी कल्याण विभाग की ओर से पटना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसी में नीतीश कुमार पहुंचे थे. पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में विधानसभा के चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर तस्वीर साफ कर दी है कि वो एनडीए के साथ हैं और रहेंगे. उन्होंने किसी भी तरह के सियासी खेल पर फुलस्टॉप लगा दिया है. बुधवार (12 फरवरी) को रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बापू सभागार में पहुंचे नीतीश कुमार ने सरकार के कामकाज को गिनाया. संत रविदास जयंती पर एससी-एसटी कल्याण विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम का नाम था, 'विकास मित्रों का क्षमता वर्धन'.

इस अवसर पर नीतीश कुमार ने कहा कि वे संत रविदास को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं. उन्होंने (संत रविदास) समाज से जातिवाद और छुआछूत को खत्म किया. उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. एससी-एसटी समाज कल्याण विभाग को नीतीश कुमार ने इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी.

सीएम ने कहा, "संविधान बनाने वाले बाबा साहब को भी नमन करता हूं. आपको याद रखना चाहिए हमने वंचित वर्ग के लिए काम किया. 2009 में हमने महादलित विकास मिशन बनाया. आज 9407 विकास मित्र काम कर रहे हैं. आज इनको 25 हजार प्रतिमाह सैलरी मिलती है. हर साल पांच प्रतिशत इनकी सैलरी भी बढ़ाई जाती है."

अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया सीएम: नीतीश

नीतीश कुमार ने आगे कहा, "हमने उद्यमी योजना भी शुरू की जिसमें पांच लाख रुपये तक सहायता दी जा रही है. युवाओं के रोजगार के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. हमने अनुसूचित जाति और जनजाति छात्रों के लिए स्कूल भी बनाया." आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा कि पहले वाला कोई कुछ करता था क्या? आरजेडी वाले कभी कुछ नहीं करेंगे. हम एनडीए के साथ हैं और साथ रहेंगे. बिहार का सीएम हमको अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया.

कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार के अलावा दोनों डिप्टी सीएम समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे. बता दें कि यह विभाग बीजेपी के पास है. इस कार्यक्रम में विकास मित्र और दलित समाज के लोग भी पहुंचे थे. सरकार ने दलितों और गरीबों के लिए क्या-क्या किया यह बताया गया.

कार्यक्रम के बहाने निशाने पर दलित वोट बैंक

दरअसल इस जयंती के बहाने चुनावी साल में एक तरह से दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश की गई है. इसी वोट बैंक पर राहुल गांधी और आरजेडी की भी नजर है. राहुल ने माउंटेन मैन दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी को कांग्रेस में शामिल कराया है. देखना होगा कि चुनावी साल में नतीजा क्या निकलकर आता है.

यह भी पढ़ें- Patna News: 'राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा', CM नीतीश कुमार के बेटे का विरोध शुरू, पटना में लगा पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'

वीडियोज

US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget