एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नीतीश कुमार से आज के दिन न मिलें राहुल गांधी', जीतन राम मांझी ने किया आग्रह, वजह भी बताई

Jitan Ram Manjhi: बाल दिवस पर जीतन राम मांझी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए उनकी जयंती पर उन्हें नमन किया. कुछ दिनों पहले हुई एक घटना का जिक्र करते हुए नीतीश पर हमला किया है.

पटनाबिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को हर तरीके से घेरने में लगे हैं. मांझी को लेकर नीतीश कुमार के विवादित बयान के खिलाफ आज मंगलवार (14 नवंबर) को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा धरना पर है. जीतन राम मांझी भी मौन सत्याग्राह पर हैं. पटना हाई कोर्ट स्थित आंबेडकर मूर्ति के पास सुबह 11.30 बजे से यह कार्यक्रम है. इस बीच मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंगलवार की सुबह एक पोस्ट करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से खास आग्रह किया है. उन्होंने कहा है कि वह आज के दिन वह सीएम नीतीश कुमार से न मिलें.

जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा- "भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर शत-शत नमन. राहुल गांधी जी से आग्रह है कि आज के दिन नीतीश कुमार जी से कभी भूल के ना मिलें, नहीं तो वह नेहरू जी की जगह राहुल जी की ही जयंती मनाने लगेंगे. स्व. महावीर चौधरी पुण्यतिथि वाला कांड याद ही होगा?" बाल दिवस पर जीतन राम मांझी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए उनकी जयंती पर उन्हें नमन भी किया.

क्या है महावीर चौधरी की पुण्यतिथि वाला मामला?

करीब एक सप्ताह पहले सीएम नीतीश कुमार मंत्री अशोक चौधरी के पिता महावीर चौधरी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे. महावीर चौधरी की तस्वीर पर नीतीश कुमार ने फूल चढ़ाए थे. उसके बाद कुछ फूल को नीतीश कुमार ने हंसते हुए अशोक चौधरी पर डाल दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

सीएम नीतीश के वीडियो पर बीजेपी ने कसा था तंज

नीतीश कुमार के इस वायरल हुए वीडियो के बाद बीजेपी ने मेमोरी लॉस कहते हुए तंज कसा था एक्स पर बिहार बीजेपी की ओर से लिखा गया- "एक था अच्छा भला आदमी, संगत बदल गई, रंगत बदल गई. अब तो टोटली हो गया #MemoryLossCM मृत की जगह जिंदा व्यक्ति को ही दे दी श्रद्धांजलि!"

यह भी पढ़ें- Govardhan Mahotsav: 'MY' समीकरण में सेंध लगाने की तैयारी में बीजेपी, यदुवंशी समाज के हजारों लोग आज लेंगे सदस्यता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
‘मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?’ RJD के पोस्ट से बिहार की सियासत में मचा नया बवाल
‘मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?’ RJD के पोस्ट से बिहार की सियासत में मचा नया बवाल
पटना: बेली रोड पर नई ट्रैफिक व्यवस्था, व्यावसायिक वाहनों को नो-एंट्री
पटना: बेली रोड पर नई ट्रैफिक व्यवस्था, व्यावसायिक वाहनों को नो-एंट्री
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget