एक्सप्लोरर

प्रगति यात्रा के तहत 2 फरवरी को बांका पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Nitish Kumar Pragati Yatra: सीएम नीतीश कुमार बांका के राजपुर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की भूमि का अवलोकन करेंगे. वे समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक में भी भाग लेंगे.

Nitish Kumar Pragati Yatra: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर प्रगति यात्रा कर रहे हैं. प्रगति यात्रा के चौथे चरण के तहत मुख्यमंत्री दो फरवरी को बांका पहुंचेंगे. सीएम नीतीश बांका के रजौन प्रखंड के अंतर्गत उन्नति ग्राम (स्मार्ट विलेज) बाबरचक व ओढ़नी डैम में नवनिर्मित पर्यटन रिसॉर्ट का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा वे थीम पार्क और कैफेटेरिया का निरीक्षण भी करेंगे.

मुख्यमंत्री अमरपुर प्रखंड के राजपुर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की भूमि का अवलोकन भी करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरशोर से चल रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर दो फरवरी को सुबह 11 बजे उन्नति ग्राम बाबरचक के हैलीपेड पर लैंड करेगा. इसके बाद 11:05 में वे हैलीपेड से वाहन द्वारा उन्नति ग्राम जाएंगे.

उन्नति ग्राम का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री 11:33 में हैलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे. इसके बाद 11:40 बजे ओढ़नी डैम के लिए उनका हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा. वे 11:55 बजे ओढ़नी डैम स्थित हैलीपेड पर उतरेंगे और 12 बजे हैलीपेड से वाहन द्वारा पर्यटन विभाग द्वारा नवनिर्मित ओढ़नी डैम द्वीप रिसॉर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे.

विभिन्न योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

सीएम नीतीश का 12:05 बजे ओढ़नी डैम द्वीप रिसॉर्ट पर आगमन होगा. वे यहां उद्घाटन करने के अलावा जिले की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे. वे 12:20 बजे वाहन से ओढ़नी डैम के हैलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे, फिर 12:30 बजे अमरपुर प्रखंड के राजपुर में मेडिकल कॉलेज के लिए चिह्नित भूमि के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे. 12:45 बजे वे राजपुर के हैलीपेड पर उतरेंगे और 12:50 बजे मेडिकल कॉलेज के लिए चिह्नित भूमि का अवलोकन एवं उद्घोषणा करेंगे. वहीं 12:53 बजे राज्य उच्च पथ 25 स्थित पुलिस केंद्र बांका के मुख्य द्वार के लिए वाहन से प्रस्थान करेंगे.

जिलास्तरीय समीक्षा बैठक में भी भाग लेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री का 12 बजकर 58 मिनट पर पुलिस केंद्र बांका में आगमन होगा. वे अमरपुर-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर राज्य उच्च पथ 25 के चौड़ीकरण के कार्य का अवलोकन करेंगे. इसके बाद वे दोपहर 1:03 बजे जिला अतिथि गृह बांका के लिए वाहन से प्रस्थान करेंगे. 1:10 बजे उनका जिला अतिथि गृह में आगमन होगा इसके पश्चात वे अल्प विश्राम करेंगे. 1:57 बजे वाहन द्वारा समाहरणालय सभागार के लिए प्रस्थान करेंगे और 2 बजे समाहरणालय सभागार पहुंचकर जिलास्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लेंगे. तीन बजे मुख्यमंत्री वाहन के जरिए अमरपुर प्रखंड के राजपुर में मेडिकल कॉलेज के लिए चिह्नित भूमि के निकट स्थित हैलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे. 3:10 बजे वे राजपुर हैलीपेड पर पहुंचेंगे और इसके बाद 3:15 में वे हैलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ के खिलाफ बेटी-दामाद भी चुनाव लड़ने को तैयार, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget