एक्सप्लोरर

Bihar News: बर्खास्त आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका होंगी बहाल, बढ़ेगा पैसा, नए साल पर CM नीतीश ने दी अच्छी खबर

Anganwadi Sevika Sahayika News: आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के शिष्टमंडल ने नीतीश कुमार से शनिवार को मुलाकात की. मुलाकात के बाद सीएम ने भरोसा दिया है.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने बिहार में हड़ताल के दौरान बर्खास्त की गईं आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को अच्छी खबर दी है. सीएम नीतीश के आश्वासन के बाद बर्खास्त की गईं 18 हजार के करीब आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को फिर से बहाल किया जाएगा. शनिवार (06 जनवरी) को खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका एलान कर दिया है.

मुलाकात कर सीएम के सामने रखी समस्या

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित 'लोक संवाद' में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के शिष्टमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की. शिष्टाचार मुलाकात के क्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने रखीं.

मानदेय में भी होगी सम्मानजनक वृद्धि

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि राज्य में आंगनबाड़ी सेवाओं में बेहतरी के लिए कई कदम उठाए गए हैं. आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का मानदेय में समय-समय पर वृद्धि की जाती रही है. उन्होंने कहा कि आप सबने जो मांग की है, उसके आधार पर आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाएगी. उन्होंने कहा कि जो आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं हड़ताल अवधि में चयनमुक्त कर दी गई थीं, उनकी वापसी की जाएगी.

पटना में किया था प्रदर्शन, हुआ था लाठीचार्ज

बता दें कि अपनी मांगों को लेकर पिछले साल (2023) राज्यभर की आंगनबाड़ी में काम करने वाली महिलाएं हड़ताल पर चली गई थीं. आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने पटना में प्रदर्शन भी किया था. उन पर लाठीचार्ज भी हुआ था. हड़ताल खत्म कर वापस लौटने के लिए कहा गया था. जो नहीं गईं उन्हें सेवामुक्त करने की चेतावनी दी गई थी. चेतावनी का असर नहीं हुआ और राज्य में 10,203 आंगनबाड़ी सेविका और 8016 सहायिकाओं को सेवामुक्त कर दिया था. अब इन कर्मियों के हित में नीतीश कुमार ने बड़ा एलान कर दिया है.

यह भी पढ़ें- BJP Statement: लालू-तेजस्वी को लेकर सुशील मोदी का बड़ा बयान, कहा- बिहार में आरजेडी ईडी की टीम पर करा सकती है हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget