एक्सप्लोरर

Bihar News: नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, 25 एजेंडों पर लगी मुहर, होमगार्ड जवानों के लिए खुशखबरी

Bihar Cabinet Decision: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई थी. मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट कक्ष में हुई बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए.

CM Nitish Cabinet: बिहार में नीतीश कैबिनेट की आज मंगलवार (22 अक्टूबर) की शाम अहम बैठक हुई, जिसमें कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगी. एजेंडों में होमगार्ड के जवानों को बड़ी राहत दी गई है. अवकाश के दिनों में काम करने पर मानदेय के अलावे उन्हें एक महीने का अतिरिक्त वेतन दिए जाने का कैबिनेट में निर्णय लिया गया है. इसके अलावा जवानों को 20 दिनों के क्षतिपूर्ति अवकाश की अनुमान्यता प्रदान की गई है.

खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर

वहीं पटना के राजेंद्र नगर स्थित मोइनुलहक स्टेडियम को पुनर्निर्माण के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) को बिहार सरकार लंबे समय के लिए लीज पर देगी. इसके लिए एमओयू साइन करने की अनुमति आज कैबिनेट में दी गई है. साथ ही तिरहुत मुख्य नहर के पुनर्स्थापन एवं लाईनिंग कार्य प्राक्कलित राशि 18176.00 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई. 

एमओयू साइन हो जाने के बाद स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय स्तर के कई क्रिकेट मैच आयोजन होने की संभावना है. साथ ही क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा और राज्य में खेल का विकास में भी बल मिलेगा .एमओयू 1 प्रति वर्ष 7 साल के लिए एग्रीमेंट होगा और 7 साल के बाद 50-50 प्रॉफिट का एग्रीमेंट होगा. स्टेडियम को पुनर्निर्माण में सारा खर्च बीसीसीआई करेगी. इसमें रात्रि में भी खेल की व्यवस्था की जाएगी. लीज 30 साल का होगा. इसमें होटल की व्यवस्था भी की जाएगी.

जल संसाधन विभाग में तिरहुत मुख्य नहर के 223.11 कि.मी से 240.85 कि.मी. तक नहर का पुनर्स्थापन एवं लाईनिंग कार्य प्राक्कलित राशि 18176.00 लाख रुपये (एक सौ इक्कासी करोड़ छिहत्तर लाख) की प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति दी गई है. गृह विभाग सैनिक कल्याण निर्देशालय एवं इसके अधीनस्थ जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में कार्यालय परिचारी एवं परिचारी (रात्रि प्रहरी) के पदों पर भूतपूर्व सैनिक की भर्ती के संबंध में कार्यालय परिचारी एवं परिचारी (रात्रि प्रहरी) संवर्ग नियमावली 2024 के गठन की मंजूरी मिली. 

बिहार भवन निर्माण के लिए राशि मंजूर

बिहार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अधीन मुंबई में बिहार भवन निर्माण के लिए स्टाम्प शुल्क 5 करोड़ 92 लाख 42,300 रुपये मुंबई जिलाधिकारी को भुगतान करने के लिए कैबिनेट से मंजूरी मिली. वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य स्कीम के अंतर्गत 6 करोड़ की आकस्मिक निधि से निकासी की स्वीकृति मिली है.

इसके अलावा बिहार स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई. स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत एक-रे टेक्नीशियन नियमावली 2024 को मंजूरी दी गई.  बिहार स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत प्रयोगशाला संशोधन नियमावली 2024 को मंजूरी दी गई.  स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत बिहार परिद्यापक 2024 को मंजूरी दी गई. स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत ECG टेक्नीशियन के नियमावली, गृह विभाग के अंतर्गत भूतपूर्व सैनिकों को कार्यालय परिचारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा. वित्त विभाग के अंतर्गत वित्तीय विशेषज्ञ के एक पद को मंजूरी,  पीएमसीएच में बिजली का नया ग्रिड लगाने को लेकर तीन अरब रुपये की मंजूरी मिली, राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय छपरा के निर्माण के लिए तीन अरब 49 लख रुपये की मंजूरी दी गई. कृषि विभाग के अंतर्गत विभागीय लिपिक नियमावली 2024 को भी मंजूरी मिली है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar By Poll 2024: बिहार विधानसभा उपचुनाव में कार्यकर्ताओं की अनदेखी, बेटों और बहू पर पार्टियों को भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget