एक्सप्लोरर

Bihar By Poll 2024: बिहार विधानसभा उपचुनाव में कार्यकर्ताओं की अनदेखी, बेटों और बहू पर पार्टियों को भरोसा

Bihar By Poll 2024: आरजेडी पर परिवारवाद पर सवाल करती आई एनडीए भी उपचुनाव में अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर बचाव करती नजर आई. खुद जीतन राम मांझी दीपा मांझी को लेकर बचाव करते नजर आए.

Bihar Assembly By Election: बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर चारों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है. तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज इन चारों सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा ने बिहार में परिवारवाद को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है. सबसे पहले जानते हैं कि परिवारवाद के आरोप किस-किस पर हैं. 

तरारी सीट: इस सीट से बाहुबली पूर्व विधायक सुनील पांडेय के बेटे विशाल प्रशांत बीजेपी के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ेंगे.

इमामगंज सीट: एनडीए के साथी और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी की एंट्री हुई है. दीपा बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन की पत्नी हैं. 

बेलागंज सीट: आरजेडी सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ कुमार सिंह आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. 

रामगढ़ सीट: इस सीट आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. ये सीट उनके भाई सुधाकर सिंह के लोकसभा जीतने के बाद खाली हुई है, जाहिर है उनके भाई सुधाकर सिंह आरजेडी से लोकसभा सांसद हैं.

लिस्ट देखें तो एनडीए और विपक्ष दोनों तरफ से परिवार और चेहरा को देखते हुए अहमियत दी गई है. इन चारों प्रत्याशियों पर परिवारवाद का आरोप है. सवाल उठ रहे हैं कि चुनाव के समय नेताओं को कार्यकर्ताओं की याद आती है. उन्हें कार्यकर्ताओं से भीड़ जुटाने की उम्मीद होती है, लेकिन जब टिकट बांटने की बात आती है तो केवल परिवार के सदस्य क्यों याद आते हैं. आरजेडी और एनडीए के नेता इस परिवारवाद को मानने से इनकार करते हैं, लेकिन तस्वीर साफ है.

दूसरी तरफ देखें तो बिहार विधानसभा चुनाव में अब लगभग एक साल का वक़्त रह गया है. ऐसे में पार्टियों की कोशिश हो सकती है कि अपनी जीती हुई सीटों पर दांव ना लगाएं. जीत की गारंटी को ध्यान में रखते हुए भी इन चेहरों को मैदान में उतारा गया है. एक तरफ़ आरजेडी परिवारवाद के मुद्दे पर जवाब देने में असमर्थ है, जबकि एनडीए भी आरजेडी पर निशाना साधकर खुद को बचाने की कोशिश कर रही है.

आरजेडी पर परिवारवाद पर सवाल करती आई एनडीए भी अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर बचाव करती नजर आई. खुद जीतन राम मांंझी की बहू दीपा को टिकट के सवाल पर जीतन मांझी ने बचाव में X पर पोस्ट किया और लिखा कि दीपा कुमारी को आप सिर्फ जीतन राम मांझी की बहु बताकर हमारे उपर परिवारवाद का आरोप नहीं लगा सकते.

जीतन राम मांझी ने लिखा, "वैसे लोगों को मैं बता देना चाहता हूं कि दीपा से मैंने संतोष सुमन की शादी इसलिए कराई कि वह हमारे समाज की पहली लड़की रही जो तमाम समाजिक ताना-बाना के इतर हमारे गरीब बच्चों के बीच शिक्षा की अलख जगा रही थी. मेरे मुख्यमंत्री बनने से पहले दीपा जिला परिषद की सदस्य निर्वाचित हो चुकी थीं"

गौरतलब है कि इस बार बिहार विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली है. सवाल उठता है कि क्या परिवारवाद केवल दूसरे दलों को कठघरे में खड़ा कर अपनी अपनी राजनीति चमकाने का जरिया मात्र है?

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'हेमंत सोरेन ने तेजस्वी और लालू यादव को दिखाई...', झारखंड में RJD को कम सीटें दिए जाने पर मंगल पांडे का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लालू यादव के बिना देश-बिहार की राजनीति की कल्पना संभव नहीं', बोले RJD नेता तेजस्वी यादव
'लालू यादव के बिना देश-बिहार की राजनीति की कल्पना संभव नहीं', बोले RJD नेता तेजस्वी यादव
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप की प्रत्याशी वीणा मानवी की प्रतिक्रिया, BJP के गढ़ में कैसे जीतेंगी?
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप की प्रत्याशी वीणा मानवी की प्रतिक्रिया, BJP के गढ़ में कैसे जीतेंगी?
एक्शन मोड में निशांत कुमार, स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेंगे CCTV कैमरे, पटना से होगी मॉनिटरिंग
एक्शन मोड में निशांत कुमार, स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेंगे CCTV कैमरे, पटना से होगी मॉनिटरिंग
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग

वीडियोज

Tata Sierra EV vs Curvv vs Harrier EV #sierraev #harrierev
New Hyundai Venue diesel automatic review and mileage #autolive
Toxic Review: 'Toxic' का सबसे बोल्ड अनाउंसमेंट! Yash ने 5 हीरोइनों को किया ग्रैंड लॉन्च
Gram Chikitsalay Season 2 जीतेगा दर्शकों का दिल, बोले कलाकार
Ram Mandir दान चोरी का 'वाराणसी कनेक्शन' सिक्योरिटी एजेंसी और 6 आरोपियों का काला चिट्ठा! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, दूसरे भारतीय को हुआ नुकसान; पाक बल्लेबाज भी रेस में 
ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, दूसरे भारतीय को हुआ नुकसान
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
WhatsApp Username से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
WhatsApp Username से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
Viral Video : मेट्रो में How to Kill Men पढ़ती दिखी लड़की, यूजर्स बोले- यह अगली सोनम-सिया और मुस्कान
मेट्रो में How to Kill Men पढ़ती दिखी लड़की, यूजर्स बोले- यह अगली सोनम-सिया और मुस्कान
Embed widget