एक्सप्लोरर

Bihar News: गया में जेपी नड्डा के कार्यक्रम में बैठने के लिए बवाल, आपस में भिड़े हम और बीजेपी कार्यकर्ता

Gaya News: गया में जेपी नड्डा के कार्यक्रम में बैठने को लेकर कार्यक्रम स्थल पर बवाल मच गया. ये देख ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे और समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया.

Clashed Between HAM And BJP Workers: गया में जेपी नड्डा के कार्यक्रम में (06 सितंबर) को बैठने को लेकर बवाल हो गया. हम और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. महौल खराब होता देख पुलिसकर्मियों ने दोनों तरफ के लोगों को शांत कराया. दरअसल गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैंपस में बने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के उद्घाटन करने के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचने वाले थे. समारोह स्थल पर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आने से पहले ही बीजेपी कार्यकर्ता और हम के कार्यकर्ता वीआईपी गैलरी में बैठने के लिए आपस में भीड़ गए.

कार्यक्रम में बैठने को लेकर हुआ हंगामा

बैठने को लेकर कुछ देर तक कार्यक्रम स्थल पर बवाल होता रहा. बवाल देख ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे और उनके काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ. बताया जाता है कि बवाल उस समय हुआ, जब बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता जो वीआईपी गैलरी में बैठी थीं और वीआईपी गैलरी में बैठे लोगों की पुलिस जांच कर रही थी. जांच पड़ताल के क्रम में बीजेपी की महिला कार्यकर्ता को हटा दिया गया और उनके स्थान पर हम पार्टी के नेता को बैठा दिया गया.

उसके बाद महिला कार्यकर्ता आक्रोशित हो गईं और हल्ला मचाने लगीं. उसके बाद बीजेपी और हम कार्यकर्ता भी हो हल्ला करने लगे. पूरे समारोह स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल पुलिस पदाधिकारी सभी को समझा कर मामले को शांत करा दिया है. स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आने से पहले ही मामला सलटा दिया गया. 

 सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का होगा उद्घाटन

बता दें कि गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में 200 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए 221 बेडों का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन आज शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा करेंगे. प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना फेज फोर के तहत सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 221 बेड की सुविधा लोगों को मिलेगी, जिसमें 36 बेड की आईसीयू,140 बेड का जेनरल वार्ड और अन्य वार्ड शामिल हैं.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: कार्यक्रम में नहीं बुलाए जाने पर नाराज हुए अश्वनी चौबे, कहा- 'भारी कष्ट है, खैर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget