एक्सप्लोरर

Bihar News: जहानाबाद पहुंचा CISF जवान का पार्थिव शव, विधान पार्षद और विधायकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

CISF Jawan Kamlesh Kumar Yadav: सीआईएसएफ जवान कमलेश यादव बहुत ही सरल स्वभाव के थे. विधान पार्षद कुमार नागेंद्र ने शहीद कमलेश यादव के सम्मान में गांव के पास ही तोरण द्वार के निर्माण की घोषणा की है.

CISF Jawan Dead Body Reached Jehanabad: जहानाबाद जिले के लाल और सीआईएसएफ जवान की हरियाणा में ड्यूटी के दौरान मौत होने पर पूरे इलाके के मातमी सन्नाटा पसर गया. रविवार को सीआईएसएफ जवान कमलेश कुमार यादव का शव आते ही शहर देवरिया मोहल्ले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. जवान का शव पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गई. वही अपने सपूत के अंतिम दर्शन और पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि देने के लिए लोग उमड़ पड़े.

हरियाणा के यमुनानगर में थे कार्यरत

घोसी प्रखंड के भखारा गांव निवासी कमलेश यादव सीआईएसएफ जवान हरियाणा के यमुनानगर में कार्यरत थे. जहां 13 सितंबर को ड्यूटी के क्रम में अचानक हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई. सीआईएसएफ के अधिकारियों ने इस बात की सूचना परिवार के लोगों को दी. गांव के लोगों को जवान की मौत की सूचना जैसे ही मिली इलाके में मातम छा गया. पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भखारा ले जाया गया, जहां सीआईएसएफ जवानों ने पार्थिव शरीर को सलामी दी. इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया.

अपने माता-पिता के दो भाईयों में बड़े कमलेश की नौकरी 9 वर्ष पूर्व सीआईएसफ में हुई थी, जिसके बाद पूरा परिवार खुशहाल था. पिता सिंचाई विभाग में कार्यरत थे, जो तत्काल सेवानिवृत्ति के बाद अपने घर पर रह रहे थे. वहीं दूसरा भाई अमरेश अभी पढ़ाई कर रहा है. ऐसे में कमलेश की मौत के बाद पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जवान के भाई अमरेश ने बताया कि कमलेश भाई बड़े होने के कारण अपनी पूरी जिम्मेवारी से कार्य कर रहे थे.

भाई ने बताया कि एक माह पूर्व ही वह छुट्टी पर आये थे. वह बहुत ही सरल स्वभाव के थे. उनकी एक पुत्री शबनम सौंदर्य जिसकी उम्र 16 वर्ष एवं पुत्र कश्यप राज जिसकी उम्र 10 वर्ष है. बेटी बोर्ड का एग्जाम पास कर चुकी है. वही बेटा मध्यम क्लास में पढ़ाइ कर रहा है. घटना के दिन ही उन्होंने फोन कर घर के लोगों से बातचीत की थी और घर के लोगों का हाल चाल जाना था. शहीद के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार भखरा गांव में किया गया.

कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पार्थिव शरीर को सीआईएसएफ के अधिकारियों के अलावे पूर्व सांसद जगदीश शर्मा, विधान पार्षद कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव, विधायक सुदय यादव एवं रामबली यादव, आरजेडी नेता बिहारी यादव, नंदकिशोर यादव, नगीना यादव, सत्येंद्र यादव सामाजिक कार्यकर्ता नौलेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इधर शहीद कमलेश यादव के सम्मान में तोरण द्वार का निर्माण की घोषणा विधान पार्षद कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव ने उपस्थित जनसमूह के बीच की.

उन्होंने कहा कि एक माह के अंदर तोरण द्वार निर्माण में कार्य शरू हो जाएगा. दरअसल शोक सभा में स्थानीय ग्रामीण नौलैश यादव ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से शहीद कमलेश यादव के सम्मान में तोरण द्वार बनवाने की मांग की. विधान पार्षद ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए तुरंत ही तोरण द्वार अपने विधान पार्षद कोटे से बनवाने की घोषणा की.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बाघ, शेर या चीते से नहीं कुत्ते के आतंक से सहमा है पूरा शहर, मधुबनी में करीब 50 लोगों को किया लहूलहान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Last Sawan Somwar 2026: सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
Embed widget